भोपाल में MBBS छात्रा की रहस्यमयी मौत के पीछे की पूरी कहानी, बाथरूम में लाश से लेकर वो खतरनाक चीज तक

Published : Feb 10, 2026, 06:56 PM IST

Bhopal MBBS Student Mysterious Death :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल MBBS छात्रा ने सुसाइड कर लिया। यह पता नहीं चला है कि किस वजह से परेशान होकर छात्रा ने इतना बड़ा कदम उठाया। हालांकि मेडिकल कॉलेज के डीन ने रहस्यमयी मौत के पीछे की पूरी कहानी बताई है।

PREV
15

एमबीबीएस छात्रा की रहस्यमयी तरीके से मौत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पुलिस प्रशासन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक एमबीबीएस छात्रा की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। लड़की का शव संदिग्ध हालत में बाथरूम में पड़ा मिला। पास में एसिड की बोतल भी मिली है। मेडिकल कॉलेज के डीन ने बताया है कि आखिर छात्रा ने इतना बड़ा कदम क्यों और कैसे उठाया।

25

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रहती थी वो

दरअसल, पुलिस ने मृतका की पहचान रोशनी के रूप में की है। जो आलीराजपुर की रहने वाली थी। वर्तमान में वह भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में प्राइवेट हॉस्टल में रह रही थी। वह पढ़ने में काफी होशियार थी, हमेशा पढ़ती रहती थी। पढ़ाई को लेकर गंभीर थी। जैसे ही इस घटना के बारे में परिवार को पता चला तो कोहराम मच गया।

35

मेडिकल कॉलेज की डीन बताया वो क्यों परेशान थी

वहीं भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन कविता एन. सिंह ने बताया कि रोशनी पढ़ाई को लेकर तनाव में थी। मेहनत करने के बावजूद ठीक से समझ नहीं पा रही थी। यह सब पता उसके मोबाइल के मैसेज से चला है, जो उसने अपने परिवार को भेजे थे।

45

कुछ दिन पहले ही अलीराजपुर से भोपाल आई थी

पुलिस जांच में पता चला है कि पिछले सप्ताह ही वह अपने घर अलीराजपुर से भोपाल आई थी। लेकिन मंगलवार सुबह काफी देर तक वो बाहर नहीं निकली तो उसके साछ रहने वाली छात्राओं ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन कोई हलचल नहीं हुई तो फोन किया...पर फोन भी नहीं उठाया। इसके बाद पीजी के गार्ड को सूचना दी। गार्ड पहुंचा तो पहले कमरे और फिर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो उसका शव बाथरूम में पड़ा था।

55

MBBS छात्रों ने सुनाई मौत के वक्त की कहानी

हॉस्टल की छात्रों ने बताया कि रोशनी के पास एक खाली एसिड की बोतल भी पड़ी हुई थी। जिससे पता चलता है कि उसने एसिड पीकर सुसाइड किया है। तत्काल उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। लेकिन पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस और परिवार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories