
Himalayan Glacier Melt: भूटान के हिमालयी क्षेत्र में एक बार फिर बड़ा प्राकृतिक खतरा मंडरा रहा है। वहां एक ग्लेशियल झील फटने (GLOF) से भारत के दो राज्यों असम और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अचानक बाढ़ का भारी संकट खड़ा हो गया है। इस घटना के बाद से दोनों राज्यों में प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन के चलते हिमालय की ये झीलें बेहद संवेदनशील हो चुकी हैं, जो कभी भी बड़ी तबाही का कारण बन सकती हैं।
Massive flooding reported in Bhutan following a dam breach https://t.co/1jTgcXLkYU
— Surajit (@surajit_ghosh2) October 30, 2026
भूटान के ऊपरी हिमालयी इलाकों में स्थित मोरैन झील (Moraine Lake) में तापमान बढ़ने के कारण अचानक एक खतरनाक दरार आ गई। इसे ग्लेशियर लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) कहा जाता है। इस आपदा के कारण लाखों क्यूबिक मीटर पानी और मलबा अचानक नीचे की ओर बह निकला है, जो सीधे ब्रह्मपुत्र घाटी और पश्चिम बंगाल के उत्तरी 'डुअर्स' क्षेत्र की नदियों में आ मिला है। पानी का यह बहाव इतना तेज है कि निचले इलाकों में कभी भी फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) आ सकती है।
People in Bhutan are seen fleeing in panic following a glacier burst. Sudden, severe flooding has hit the India-Bhutan border, raising fears of a major disaster in Lower Assam and West Bengal tonight. #BhutanGlacierBrust #Disaster #Trending #viralreels #Newsupdate https://t.co/RUNo0vxPkD
— Anamika Dutta (@AnamikaDutta77) October 29, 2026
भूटान के ऊंचाई वाले हिमालयी इलाके में ग्लेशियल झील के फटने से भारी मात्रा में पानी और मलबा नदी प्रणालियों में पहुंचने की आशंका जताई गई है। इसका असर उन नदियों पर पड़ सकता है, जो आगे चलकर असम की ब्रह्मपुत्र घाटी और पश्चिम बंगाल के उत्तरी डुआर्स क्षेत्र से होकर गुजरती हैं।
BHUTAN के गासा जिले में स्थित शिनताफू–लेमथांग झील में GLACIAL LAKE आउटबर्स्ट फ्लड' की घटना हुई है.
जिससे भारत की ओर संकोश नदी के तटीय और निचले इलाकों में अचानक बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है.
झील का पानी मोफू और मो चू नदी के रास्तों से होते हुए नीचे की ओर संकोश नदी की तरफ बढ़ रहा है.
पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। अलीपुरद्वार के कुमारग्राम, पकरीगुड़ी, भोलका और आसपास के चाय बागान तथा वन गांवों में खास सतर्कता बरती जा रही है.
संकोश नदी और उसकी सहायक नदियों के कैचमेंट एरिया में रहने वाले सभी लोगों को तुरंत नदी के किनारों से दूर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की सलाह दी गई है.
दार्जिलिंग, तराई और डुआर्स क्षेत्र निवासियों से सतर्क रहने, प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने और अफवाहों से बचने का अनुरोध किया गया है.
— Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08) October 29, 2026
असम के निचले इलाकों में अचानक बाढ़ और नदी किनारों के कटाव का खतरा देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। राज्य के चार सीमावर्ती जिलों को खास तौर पर सतर्क रहने को कहा गया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।