Bihar BPSC विवाद पर पटना में बवाल! छात्रों ने तोड़े बैरिकेड्स, पुलिस से झड़प के बाद बढ़ा तनाव

Published : Aug 25, 2026, 01:07 PM IST
bihar bpsc student protest exam cancellation tre4 police clash tejashwi yadav

सार

Bihar BPSC Protest: 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने और TRE-4 मांगों को लेकर पटना में छात्रों ने बैरिकेड तोड़े तो पुलिस से टकराव हुआ। 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने और TRE-4 की मांग के बीच तेजस्वी की चिट्ठी से सियासत गरमा गई। जानिए राजनीति में मचे बड़े भूचाल और खौफनाक मोड़ की पूरी कहानी।

Bihar BPSC Protest Patna: बिहार की राजधानी पटना मंगलवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गई, जब हजारों की संख्या में आक्रोशित छात्रों ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा रद्द करने और शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के आधिकारिक विज्ञापन की मांग को लेकर राजभवन की ओर रुख किया। गांधी मैदान से शुरू हुआ यह विशाल मार्च प्रतिबंधित क्षेत्र की ओर बढ़ते ही बेकाबू हो गया। छात्रों ने पुलिस द्वारा लगाए गए मजबूत बैरिकेड्स को तोड़ दिया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई।

गांधी मैदान से राजभवन तक मार्च, बैरिकेड्स टूटे तो बढ़ा तनाव

मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र गांधी मैदान पहुंचे। यहां से उन्होंने राजभवन की ओर मार्च शुरू किया। पुलिस ने पहले ही प्रस्तावित रास्ते पर बैरिकेडिंग कर रखी थी और कई स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र की ओर बढ़ने की कोशिश की और बैरिकेड्स तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच झड़प जैसी स्थिति पैदा हो गई। कानून-व्यवस्था के एसडीपीओ कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि पुलिस ने छात्रों से बातचीत की और उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। उनका कहना था कि कई मांगों पर सरकार की ओर से कदम उठाए जा चुके हैं और इसलिए प्रदर्शन का दायरा सीमित होना चाहिए।

BPSC के साथ TRE-4.0 ने भी बढ़ाई सरकार की मुश्किल

छात्रों का गुस्सा केवल 70वीं BPSC परीक्षा तक सीमित नहीं है। आंदोलनकारी TRE-4.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर भी सरकार से स्पष्टता चाहते हैं। प्रदर्शनकारी TRE-4.0 को दो चरणों में कराने के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि परीक्षा एक ही चरण में आयोजित की जाए और नेगेटिव मार्किंग खत्म की जाए। इसके अलावा वे आधिकारिक विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग भी कर रहे हैं। BPSC के साथ बिहार कर्मचारी चयन आयोग यानी BSSC और सब-इंस्पेक्टर भर्ती से जुड़े मुद्दे भी आंदोलन में उठाए जा रहे हैं।

9 दिन की भूख हड़ताल के बाद सड़क पर उतरे छात्र

कांग्रेस नेता सुशील कुमार ने प्रदर्शनकारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि छात्र कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनके मुताबिक, प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत की मांग लगातार की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार पहले ही छात्रों से बातचीत करती तो सड़क पर ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर बातचीत करने की मांग की है।

तेजस्वी यादव ने CM को लिखा पत्र, बातचीत की मांग

विरोध के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा। उन्होंने सरकार से प्रदर्शनकारियों की मांगों को नजरअंदाज नहीं करने और तत्काल बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की। राष्ट्रीय जनता दल ने आंदोलन को समर्थन दिया है। इसके अलावा कई छात्र और युवा संगठनों ने भी प्रदर्शनकारियों के पक्ष में आवाज उठाई है। तेजस्वी ने BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार की कथित टिप्पणी पर भी सवाल उठाया है। परीक्षा नियंत्रक ने अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों पर सवाल के जवाब में कथित तौर पर “हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार” कहा था। तेजस्वी ने इस टिप्पणी को लेकर अधिकारी को हटाने और माफी मांगने की मांग की।

सरकार ने निकाला नया रास्ता, हर महीने लगेगा ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’

बढ़ते विरोध के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छात्रों की शिकायतों के समाधान के लिए एक नई व्यवस्था की घोषणा की है। सरकार ने ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ शुरू करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, ये शिविर हर महीने के चौथे मंगलवार को शिक्षण संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे। इनमें छात्र सीधे संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें रख सकेंगे। इसके अलावा छात्रों को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने और उसकी स्थिति देखने के लिए छात्र पोर्टल तथा हेल्पलाइन नंबर 1100 की सुविधा भी दी गई है।

क्या बातचीत से थमेगा आंदोलन?

फिलहाल पटना में छात्रों का प्रदर्शन बिहार सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। एक तरफ सरकार शिकायतों के समाधान के लिए नई व्यवस्था शुरू करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ छात्र BPSC, TRE-4.0 और अन्य भर्ती परीक्षाओं को लेकर ठोस कार्रवाई की मांग पर कायम हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सरकार और प्रदर्शनकारी आमने-सामने की स्थिति छोड़कर बातचीत की मेज पर आएंगे, या BPSC विवाद आने वाले दिनों में बिहार में और बड़ा छात्र आंदोलन खड़ा करेगा?

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ये टैक्सी है या दुकान? ड्राइवर यात्रियों को मुफ्त में देता है ढेरों सामान, दिल जीत रहा वीडियो
Guwahati Gang Rape: गुवाहाटी में दरिंदगी, 8वीं की छात्रा से होमस्टे में गैंगरेप