
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। इस नए मंत्रिमंडल में 32 नए विधयकों को मंत्री बनाया जाएगा। बिहार सरकार की इस लिस्ट में एक नाम पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम भी शामिल है। जिन्हें मिनिस्टर बनाया जा रहा है। निशांत पहली बार जेडीयी की तरफ से इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है। कभी राजनीति में दिलचस्पी नहीं रखने वाले निशांत पिछले कुछ दिनों से बिहार की सियासत में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। बहुत कम लोगों को उनकी निजी जिंदगी के बारे में पता है, तो आइए जानते हैं उनकी लाइफ के कुछ दिलचस्प फैक्ट
निशांत कुमार नीतीश के इकलौते बेटे हैं, बचपन में अपने बेटे के लिए जान छिड़कते थे। उनके बारे में एक किस्सा काफी चर्चित है। बताया जाता है कि निशांत जब वे दूसरी कक्षा में पढ़ते थे, तब स्कूल में किसी टीचर ने एक टीचर ने उनको पीट दिया था। जैसे ही यह बात नीतीश कुमार को पता चली तो उसी दिन स्कूल जाकर निशांत का नाम कटवा लिया।
बता दें कि निशांत कुमार सिंगल है, यानि अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। मैरिज नहीं करने के पीछे बताया जाता है कि उनको अकेला में रहना ज्यादा पसंद है। क्योंकि वह शांत नेचर के हैं। उन्हें एकाकी जीवन ज्यादा ठीक लगता है। बताया जाता है कि उनका झुकाव अध्यात्मिक की तरफ ज्यादा है, इसलिए तो वह पब्लिक से दूर रहते हैं। इसी कारण उनकी राजनीति में दिलचस्पी नहीं थी। यहां तक कि वह अपने पिता से भी अलग रहते थे।
निशांत कुमार पढ़ने-लिखने में बचपन से ही काफी होशियार थे। उन्होंने स्कूली पढ़ाई पटना के सेंट कैरेन स्कूल से पूरी की है। हालांकि बाद में वह मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल मसूरी में पढ़ने गए थे। स्कूल के बाद निशांत कुमार ने झारखंड के प्रतिष्ठित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की। इसके बाद एक निजी कंपनी में नौकरी भी की।
निशांत कुमार के बारे में बताया जाता है कि कभी भी उन्होंने अपने मुख्यमंत्री पिता के नाम का सही या गलत इस्तेमाल नहीं किया। यहां तक कि वह अपनी पहचान तक छिपाकर रखते थे। हालांकि बचपन में वह काफी चंचल थे। निशांत का अपनी मां मंजू सिन्हा से काफी लगाव था। लेकिन साल 2007 में अचानक उनका निदन हो गया। जिसके बाद से निशांत शांत-शांत रहने लगे। ना ज्यादा किसी से बात करते और ना ही किसी से मतलब रखते थे। यहां तक कि पिता तक का साथ छोड़ दिया था। लो-प्रोफाइल जीवन ही उनकी पहचान बन गया। लेकिन अब बिहार सरकार के मंत्री बन गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निशांत कुमार भी करोड़पति हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 3.61 करोड़ रुपए है। जिसमें 1.63 करोड़ चल संपत्ति और 1.98 करोड़ अचल संपत्ति बताई जाती है। हालांकि इसमें ज्यादा पैसा उनकी मां का है, जो उनके निधन के बाद उनके बैंक खाते में ट्रांसफर हो गया था।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।