बाहुबली की बीवी का डांस : अनंत सिंह की पत्नी ने जब किए धमाकेदार स्टेप्स, देखते रह गए लोग

Published : Nov 25, 2026, 04:48 PM IST
bihar news mla anant

सार

Anant Singh Daughter Wedding : मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की खुशियों के बीच मां नीलम सिंह का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।मेहंदी समारोह में ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर नीलम सिंह ने जमकर ठुमके लगाए, जिसे देखकर दुल्हन शिवांगी भी वीडियो बनाने लगीं।

पटना. बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह के घर बेटी की शादी की खुशियां छाई हुई हैं। शिवांगी की शादी पटना के बिहटा स्थित कृष्णानगर निवासी ऋषिकेश कुमार के साथ हो रही है। बाढ़ के नदवां गांव स्थित अनंत सिंह के पैतृक आवास पर विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। शादी की रस्मों के बीच विधायक की पत्नी नीलम सिंह का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेटी की मेहंदी समारोह में जमकर थिरकती नजर आ रही हैं।

‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर किया डांस

  • शिवांगी की मेहंदी की रस्म के दौरान मां नीलम सिंह खुशी से झूम उठीं। बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘मेहंदी लगा के रखना’ पर उन्होंने ऐसा डांस किया कि समारोह में मौजूद लोग भी उनकी अदाओं को देखते रह गए। बेटी की शादी की खुशी उनके चेहरे और डांस में साफ नजर आ रही थी।
  • नीलम सिंह के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह शादी के माहौल में पूरी तरह रमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। परिवार और रिश्तेदारों के बीच आयोजित इस समारोह में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।

देखिए बाहुबली की बीवी का डांस

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बिहार के जहानाबाद स्कूल में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 2 टीचर, वीडियो वायरल होने पर हुए सस्पेंड
घोड़े दौड़ने को तैयार, मैदान में लाखों की भीड़...लेकिन अचानक क्यों रोक दी गई अनंत सिंह की घुड़दौड़