
Jewellery Shop CCTV Viral: बिजनौर के बस्ता इलाके से एक ज्वेलरी शॉप में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बुर्का पहनी दो महिलाओं पर गहने खरीदने के बहाने 50 ग्राम से ज़्यादा सोने की ज्वेलरी चुराने का आरोप है. दुकानदार के मुताबिक, चोरी हुए सोने की कीमत करीब 8 लाख रुपये है. पुलिस दुकान के CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
यह घटना बस्ता इलाके के रसूलपुर नांगला गांव में हुई. गांव में रामेश्वर वर्मा के बेटे दिनेश वर्मा की ज्वेलरी की दुकान है. वह अपने बेटे के साथ दुकान पर बैठते हैं. बताया जा रहा है कि घटना दोपहर के वक्त हुई, जब दिनेश वर्मा किसी काम से कुछ देर के लिए दुकान से बाहर गए थे. इसी दौरान दो बुर्का पहनी महिलाएं दुकान पर पहुंचीं. उन्होंने सोने-चांदी के गहने खरीदने की इच्छा जताते हुए दुकान में रखे डिजाइन देखने शुरू कर दिए.
दुकान में बैठकर महिलाओं ने कुछ गहने पसंद किए और उन्हें पहनकर देखने लगीं. इसी बीच उन्होंने दुकानदार के बेटे से सोने की नोज पिन और बिछुए जैसे दूसरे आइटम दिखाने को कहा. आरोप है कि जैसे ही दुकानदार के बेटे का ध्यान दूसरी ओर गया, महिलाओं ने बड़ी चालाकी से कुछ सोने के गहने अपने मुंह में छिपा लिए. बाद में मौका देखकर उन्होंने गहनों को मुंह से निकालकर अपने कपड़ों में छिपा लिया. कुछ देर तक महिलाएं गहने देखने और ट्राई करने का नाटक करती रहीं. इसके बाद, वे बिना कुछ खरीदे दुकान से चली गईं.
महिलाओं की ये सारी हरकतें दुकान में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गईं. फुटेज देखने के बाद दुकानदार को शक हुआ कि गहने देखते समय ही सोना चोरी हुआ है. जब CCTV फुटेज को ध्यान से देखा गया, तो महिलाएं गहनों को छिपाती हुई साफ नजर आईं. इसके बाद दुकानदार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी.
बिजनौर जनपद में चोरों और ठगों के हौसले बुलंद हैं, जो लगातार पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर आई दो शातिर महिलाओं ने लाखों रुपये के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी हैरान कर… pic.twitter.com/b1pjQIEvNU
— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@ArunAzadchahal) September 15, 2026
दुकान के मालिक दिनेश वर्मा के अनुसार, इस घटना में 50 ग्राम से ज़्यादा सोने के गहने चोरी हुए हैं. उन्होंने चोरी हुए सोने की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई है. इस घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी चिंता का माहौल है. दुकानदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।