Chain Snatching Video: अजमेर में बुजुर्ग दंपत्ति से चेन छीनने की कोशिश, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Published : Sep 15, 2026, 09:22 AM IST
Ajmer Chain Snatching

सार

Rajasthan Crime News: राजस्थान के अजमेर में स्कूटी से जा रहे एक बुजुर्ग दंपत्ति से चेन छीनने की कोशिश हुई. बदमाशों की बाइक फिसल गई, लेकिन वे फिर भी नहीं माने. लोगों ने हिम्मत दिखाकर एक चोर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. दूसरा फरार हो गया. घटना का CCTV वीडियो वायरल हो रहा है.

Ajmer Chain Snatching: राजस्थान के अजमेर में रात को घर लौट रहे एक बुजुर्ग दंपत्ति के साथ लूटपाट की कोशिश हुई. बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी चेन छीनने की कोशिश की. लोगों की बहादुरी से एक चोर तो पकड़ा गया, लेकिन दूसरा भाग निकला. इस घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

CCTV में कैद हुई वारदात

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि एक बुजुर्ग दंपत्ति स्कूटी पर धीरे-धीरे एक सुनसान गली से जा रहे हैं. तभी पीछे से तेज रफ्तार में एक बाइक आती है. बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने स्कूटी पर बैठी महिला के गले से चेन खींचने की कोशिश की. इसी छीना-झपटी में बदमाशों की बाइक का बैलेंस बिगड़ा और वे गिर पड़े. इस हमले में बुजुर्ग दंपत्ति की स्कूटी भी गिर गई. लेकिन हैरानी की बात ये है कि गिरने के बाद भी एक बदमाश उठा और गिरी हुई महिला के पास जाकर दोबारा चेन छीनने लगा. महिला के चिल्लाने पर आसपास के कुछ लोग दौड़कर आए. लोगों को आता देख एक बदमाश तो भाग गया, लेकिन दूसरे को लोगों ने दबोच लिया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे लोग चोर को पकड़ रहे हैं. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

लोगों की बहादुरी की हो रही तारीफ

घटना का वीडियो सामने आने के बाद कई लोग स्थानीय लोगों की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. इस घटना ने इलाके की सुरक्षा और बाइक से होने वाली चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर फिर से बहस छेड़ दी है. राजस्थान में पहले भी महिलाओं को निशाना बनाकर चेन छीनने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. कुछ समय पहले अजमेर में ही एक महिला से स्कूटी पर जाते वक्त चेन छीनने का वीडियो सामने आया था. अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे सार्वजनिक जगहों पर संदिग्ध गाड़ियों और लोगों पर नजर रखें और किसी भी इमरजेंसी में पुलिस की मदद लें. पुलिस ने बताया है कि मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है.

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Oracle Layoffs: सुबह-सुबह आया ईमेल और छिन गई नौकरी! टेक दिग्गज में फिर क्यों शुरू हुई बड़ी छंटनी?
Disha Salian Case: CBI FIR में आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया समेत कई बड़े नाम, जानिए क्या-क्या हैं आरोप?