
पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाला चाइनीज मांझा कितना खतरनाक हो सकता है, इस पर अक्सर बातें होती हैं। कई जगहों पर इस पर बैन भी लगा हुआ है। इस मांझे की वजह से न जाने कितने लोगों की जान जा चुकी है और कितने घायल हुए हैं। यह सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि पक्षियों के लिए भी जानलेवा है। अब एक युवक का पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बताया है कि कैसे सिर्फ एक हेलमेट की वजह से उसकी जान बच गई।
यश नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुआ यह डरावना अनुभव शेयर किया है। यश बाइक चला रहे थे, तभी अचानक उनके हेलमेट में चाइनीज मांझा उलझ गया। हेलमेट उतारने के बाद युवक ने दिखाया कि यह मांझा कितना खतरनाक था। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक मांझे को हटा रहा है और हेलमेट पर उस धागे से बना गहरा निशान भी दिख रहा है। वीडियो से साफ है कि अगर हेलमेट न होता, तो यह मांझा सीधे युवक के गले या चेहरे पर लगता और जान भी जा सकती थी।
यश ने वीडियो में कहा, 'अगर मैंने हेलमेट नहीं पहना होता, तो आज मैं जिंदा नहीं होता। इस धागे ने मेरा हेलमेट तक काट दिया। अगर यह मेरे चेहरे पर लगता, तो मेरा जबड़ा टूट सकता था या कोई जानलेवा चोट लग सकती थी। इसलिए प्लीज, एक अच्छे हेलमेट पर पैसे खर्च करें, यह आपकी जान बचाएगा।' वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने कमेंट्स किए। ज्यादातर लोगों ने चाइनीज मांझे पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की। वहीं, कई लोगों ने अच्छे हेलमेट पहनने की जरूरत पर भी जोर दिया। आपको बता दें कि चाइनीज मांझा नायलॉन के धागे पर कांच का पाउडर लगाकर बनाया जाता है, जो इसे बेहद धारदार और खतरनाक बना देता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।