फ्लाइट में भिड़े 2 यात्री, चले लात-घूसे, फटी टी-शर्ट, 39 सेकेंड के VIDEO में दिखा वो सब, जो अंदर हुआ!

Published : Sep 18, 2026, 08:09 AM IST
biman bangladesh flight fight viral video sylhet london passengers mid air scuffle

सार

Biman Bangladesh Airlines की फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच बहस मारपीट में बदल गई। वायरल VIDEO में दोनों को एक-दूसरे पर हाथ उठाते देखा गया। केबिन क्रू ने बीच-बचाव किया। एयरलाइन अधिकारी ने कहा कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Biman Bangladesh Flight Fight: बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की एक फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों यात्री पहले बहस करते दिखाई देते हैं और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है। विमान के अंदर हुई इस घटना से आसपास बैठे यात्रियों में घबराहट फैल गई। फ्लाइट सिलहट से लंदन के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान दो पुरुष यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। कुछ ही देर में बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे पर हाथ उठाने लगे।

Flight Viral Video: फटी टी-शर्ट, मच गई अफरा-तफरी

वायरल वीडियो में दोनों यात्रियों को सीटों के पास एक-दूसरे से भिड़ते देखा जा सकता है। हाथापाई के दौरान एक यात्री की टी-शर्ट तक फट गई। आसपास बैठे लोग इस घटना को देखकर हैरान नजर आए।मामला बढ़ता देख केबिन क्रू और कुछ अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव किया। उन्होंने दोनों को अलग करने की कोशिश की, ताकि विमान के अंदर स्थिति और न बिगड़े। वीडियो में कुछ यात्री इस पूरी घटना को रोकने और हालात संभालने की कोशिश करते भी दिखाई देते हैं। इस तरह विमान के अंदर हुई मारपीट ने दूसरे यात्रियों के लिए भी परेशानी खड़ी कर दी, खासकर उन लोगों के लिए जो घटना के बिल्कुल आसपास बैठे थे।

Biman Bangladesh Airlines: एयरलाइंस ने क्या कहा?

घटना को लेकर बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की ओर से तत्काल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई थी। कंपनी के जनरल मैनेजर (पब्लिक रिलेशंस) महबूबुद्दीन अहमद ने 'ढाका ट्रिब्यून' से बातचीत में कहा कि उन्हें फिलहाल इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह घटना की जानकारी जुटा रहे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

London Flight Fight: वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 39 सेकंड के भीतर विवाद के बढ़ने का पूरा घटनाक्रम नजर आता है। हालांकि, दोनों यात्रियों के बीच विवाद किस वजह से शुरू हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि घटना के बाद दोनों यात्रियों के खिलाफ एयरलाइन या संबंधित अधिकारियों ने कोई कार्रवाई की या नहीं। फिलहाल वायरल वीडियो और एयरलाइन अधिकारी के बयान के आधार पर घटना की जानकारी सामने आई है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

एक मुलाकात, चार लड़के और फिर खौफनाक वारदात... दिल्ली के खेत में मिली किशोरी की लाश
Russian Oil: 140 करोड़ भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा हमारी प्राथमिकता, अमेरिकी धमकी पर भारत का दो टूक जवाब