
BJP on Protest Funding: दिल्ली में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत के ‘ऑपरेशन रेजिम चेंज’ स्टिंग का हवाला देते हुए BJP ने राहुल गांधी और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने सवाल उठाया कि प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन, एयर कूलर और दूसरी सुविधाओं का इंतजाम कौन कर रहा है और इसके लिए पैसा कहां से आ रहा है?
Operation Regime Change... सत्ता की भूख में देश जलाने का खौफनाक राजनीतिक षड्यंत्र!⚠️
Times Now नवभारत के इस स्टिंग ऑपरेशन ने विपक्ष के उन चेहरों को बेनकाब कर दिया है, जो पर्दे के पीछे बैठकर भारत को अंदर से अस्थिर करने की खतरनाक साजिश रच रहे हैं।
♦️ इस खुलासे में सामने आया है कि कैसे दिल्ली को अशांत करने के लिए राजनीतिक दलों (जैसे केजरीवाल की AAP पार्टी) की तरफ से फंडिंग की गई और सत्ता पलटने का खेल खेला गया।
♦️ राहुल गांधी से जुड़ी विंग्स के लोग भारत की सड़कों पर नेपाल और बांग्लादेश जैसे दंगे करने और पेरिस जैसी आगजनी फैलाने का खुला ऐलान कर रहे हैं।
♦️ छात्रों और महिलाओं के विरोध प्रदर्शनों को ढाल बनाकर देश की व्यवस्था और पुलिस पर सुनियोजित तरीके से हमले करवाए जा रहे हैं।
♦️ जब राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ही कुर्बान करने की साजिश रची जाए, तो ऐसे चेहरों का बेनकाब होना देशहित में सबसे अधिक जरूरी है।
देखिए, इस रिपोर्ट का पूरा सच और जानिए, कैसे राजनीतिक फायदे के लिए भारत को अंदर से खोखला करने का यह डरावना खेल खेला जा रहा है... ⬇️
— BJP (@BJP4India) November 3, 2026
BJP ने छात्र नेता नेहा बोरा को लेकर भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। नेहा SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शनों से जुड़ी रही हैं। BJP ने बांग्लादेश के Gen Z आंदोलन पर उनके बयान को भी मुद्दा बनाया। हालांकि, स्टिंग में लगाए गए आरोपों और बातचीत के आधार पर किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि अलग से जरूरी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।