
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में सत्ता की चाबी किसे हासिल होगी, इसका फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा. चुनाव के नतीजे के शुरुआती रुझान अब से कुछ घंटे बाद सामने आएंगे. इससे पहले उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में पीएम मोदी कमल का चिन्ह और अमित शाह की तस्वीर छपे कुछ पोस्टर उनकी शरण में रखे गए...यहां चुनाव परिणामों में सकारात्मक वृद्धि के लिए बाबा महाकालेश्वर मंदिर में विशेष प्रार्थना की गई...