
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में कोई राज्यपाल की बेटी है तो कोई मौजूदा योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री है। हैरानी की बात यह है कि बीजेपी ने अपने किसी भी मौजूदा राज्यसभा सांसद को दोबारा टिकट नहीं दिया है। इन नए कैंडिडेट के लिए पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल बीएल वर्मा और हरदीप सिंह पुरी का टिकट काट दिया गया है।
धर्मपाल सिंह बरेली की आंवला सीट से बीजेपी विधायक और योगी सरकार में पशुधन मंत्री हैं। वे लोधी-राजपूत समाज से आते हैं।
राधाकांत ओझा प्रयागराज के वरिष्ठ वकील हैं। वे इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। 2024 में फूलपुर उपचुनाव के दौरान भी उनका नाम चर्चा में था।
प्रकाश पाल बीजेपी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। जून 2026 में उन्हें यह जिम्मेदारी मिली थी। वे कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बीजेपी अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विद्यासागर सोनकर जौनपुर के वरिष्ठ बीजेपी नेता हैं। वे पूर्व लोकसभा सांसद रह चुके हैं और पार्टी संगठन में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
गोपी कृष्ण पांडेय बीजेपी संगठन से जुड़े नेता हैं। राज्यसभा के लिए पहली बार उनका नाम इस स्तर पर सामने आया है।
प्रियंका सिंह रावत 2014 में बाराबंकी से बीजेपी सांसद चुनी गई थीं। वे जिले की पहली महिला सांसद बनी थीं। फिलहाल वह बीजेपी उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।
राम प्रताप सिंह चौहान एत्मादपुर से बीजेपी विधायक रह चुके हैं। जून 2026 में उन्हें पार्टी का प्रदेश महामंत्री बनाया गया और पश्चिमी यूपी का प्रभारी भी बनाया गया।
श्रुति गंगवार झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी हैं। वह अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन हैं। राज्यसभा के लिए उनका नाम भी चर्चा में है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।