BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और

Published : Jan 16, 2026, 12:14 PM IST

BMC Real Power: महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के लिए आज रिजल्ट आ रहे हैं। इनमें सबसे अहम है बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC)। नतीजे आने के बाद मुंबई को नया मेयर मिल जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि BMC में असली ताकत किसके पास होती है? नहीं तो यहां जानिए 

PREV
15

BMC का बजट कितना होता है?

बीएमसी सबसे अमीर नगर निगम मानी जाती है। सालाना बजट और ताकत के मामले में यह सबसे बड़ी लोकल बॉडी है। यह देश ही नहीं एशिया की भी सबसे बड़ी लोकल बॉडी है। मुंबई (BMC) 2025-26 के लिए बजट 74,427 करोड़ रुपए से ज्यादा रहा था। इससे पहले यहां का सालाना बजट 60 हजार करोड़ के आसपास था।

25

मुंबई मेयर का चुनाव और कार्यकाल

मुंबई में मेयर को सीधे जनता नहीं चुनती। नगर निगम के चुने हुए पार्षद अपने बीच से मेयर चुनते हैं। BMC में मेयर का कार्यकाल 2.5 साल का होता है, जबकि पार्षद का कार्यकाल 5 साल का होता है। मतलब एक पार्षद के कार्यकाल के दौरान दो मेयर चुने जाते हैं। दिल्ली या यूपी जैसे कुछ शहरों में मेयर को सीधे जनता चुनती है और उनका कार्यकाल लंबा होता है।

35

BMC में असली ताकत किसके पास होती है?

बीएमसी में मेयर और कमिश्नर दो पद सबसे बड़े होते हैं। मेयर नगर निगम की बैठकों की अध्यक्षता करते हैं। शहर का औपचारिक प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रस्तावों और बहसों को दिशा देने का काम करते हैं। शहर में आने वाले मेहमानों या राष्ट्रीय अधिकारियों का स्वागत करते हैं। मतलब मेयर का काम ज्यादातर औपचारिक और प्रतिनिधित्व तक सीमित होता है। जबकि असली प्रशासनिक और कार्यकारी ताकत कमिश्नर के पास होती है। कमिश्नर शहर का रोजमर्रा प्रशासन चलाते हैं। बजट, शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और कर्मचारियों का कंट्रोल उनके हाथ में होता है। कमिश्नर आम तौर पर IAS अधिकारी होते हैं। इसलिए, शहर चलाने की असली ताकत हमेशा कमिश्नर के पास होती है।

45

मुंबई मेयर और कमिश्नर की ताकत

औपचारिक या प्रतिनिधि (Ceremonial or Representative) में मेयर की ताकत ज्यादा होती है। विधायी और सदन नियंत्रण (Legislative and House Control) में भी मेयर का क्षेत्र बड़ा होता है। कार्यकारी और प्रशासनिक नियंत्रण (Executive and Administrative Control) आयुक्त प्रमुख यानी कमिश्नर के पास होता है। इस हिसाब से देखा जाए तो सभी प्रमुख शहरों में असली कार्यकारी ताकत कमिश्नर के पास ही होती है।

55

क्या बीएमसी मेयर सिर्फ चेहरा है?

बिल्कुल नहीं। मेयर शहर के पहले नागरिक होते हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में मेयर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। राजनीतिक नेतृत्व और जनता के संपर्क में मेयर ज़्यादा दिखाई देते हैं। शहर के प्रतिनिधित्व और औपचारिक समारोहों में मेयर को सम्मान मिलता है। मतलब मेयर का रोल औपचारिक और राजनीतिक होता है, जबकि कमिश्नर प्रशासनिक और कार्यकारी काम संभालते हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories