Brazil Disaster Video: रातोंरात उजड़ गया पूरा शहर! 114 KM/H की रफ्तार से चली हवाओं ने मचाई तबाही

Published : Nov 21, 2026, 08:55 AM IST
Brazil Storm

सार

ब्राजील के तुपान्सिरेटा में आए भयंकर तूफान से 3 लोगों की मौत हो गई। 114 km/h की रफ्तार से चली हवाओं ने 5,000 से अधिक घरों की छतें उड़ा दीं। शहर में बुनियादी सेवाएं ठप हो गई हैं।

Brazil Storm: ब्राजील में कुदरत का ऐसा कहर टूटा कि देखते ही देखते पूरा शहर तबाही के मंजर में बदल गया। दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे दो सुल राज्य के तुपान्सिरेटा शहर में आए शक्तिशाली तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मौत की भी जांच की जा रही है। तूफान इतना भयानक था कि हजारों घरों की छतें उड़ गईं। दुकानें, चर्च और कई इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सड़कों पर मलबा बिखरा पड़ा है और कई इलाकों में बिजली, पानी और इंटरनेट सेवाएं ठप हो गई हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, शहर के करीब 8,500 घरों में से 5,000 से ज्यादा घरों की छतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। मौसम विभाग ने 114 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं दर्ज कीं। सवाल यह भी है कि यह सुपरसेल तूफान था या खतरनाक बवंडर?

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Trump Fed News: 'भारत को देखिए', ब्याज दरों पर ट्रंप ने अपने ही फेडरल रिजर्व को क्यों घेरा?
Trump Asia Tour: फिलीपींस-थाईलैंड से 17 अरब डॉलर की डील, फिर किन 3 देशों से ट्रंप को नहीं मिली तवज्जो?