मौत को खुला चैलेंज! उफनती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स, फिर जो हुआ…

मौत को खुला चैलेंज! उफनती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स, फिर जो हुआ…

Published : Oct 28, 2026, 02:52 PM IST

35 वर्षीय बिजनेसमैन डेविड डिनिज साओ पाउलो की पिरासीकाबा नदी के बाढ़ के पानी में जेट स्की चलाते नजर आए। नदी का पानी गंदा था और बहाव बेहद तेज था, लेकिन इसके बावजूद डेविड ने खतरनाक स्टंट करने का फैसला किया।

सोचिए, आपके सामने एक ऐसी नदी हो, जिसमें बाढ़ का पानी पूरे उफान पर हो, बहाव इतना तेज हो कि उसमें टिक पाना भी मुश्किल हो और पानी के अंदर क्या छिपा है, इसका अंदाजा लगाना भी नामुमकिन हो। ऐसे खतरनाक हालात में अगर कोई शख्स जेट स्की लेकर उतर जाए, तो आप क्या कहेंगे? ब्राजील से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 35 वर्षीय बिजनेसमैन डेविड डिनिज साओ पाउलो की पिरासीकाबा नदी के बाढ़ के पानी में जेट स्की चलाते नजर आए। नदी का पानी गंदा था और बहाव बेहद तेज था, लेकिन इसके बावजूद डेविड ने खतरनाक स्टंट करने का फैसला किया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जेट स्की चलाते समय अचानक उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह पानी में गिर पड़ते हैं। इस पल को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। हालांकि, डेविड ने हार नहीं मानी। वह दोबारा जेट स्की पर चढ़े और तेज बहाव के बीच अपना स्टंट जारी रखने लगे। इस घटना ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है। कई लोग उनके इस कदम को बेहद जोखिम भरा और गैर-जिम्मेदाराना बता रहे हैं। बाढ़ के पानी में छिपे पत्थर, पेड़ और दूषित पानी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं।

वहीं, आलोचनाओं के बीच डेविड ने अपने इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि इस तरह का रोमांच उन्हें तनाव से राहत देता है और मानसिक सुकून पहुंचाता है। लेकिन क्या रोमांच के लिए अपनी जान जोखिम में डालना सही है? आखिर एक बिजनेसमैन ने इतने खतरनाक हालात में जेट स्की चलाने का फैसला क्यों किया और उसके इस स्टंट पर सोशल मीडिया यूजर्स क्या कह रहे हैं? आइए, देखते हैं इस वायरल वीडियो की पूरी कहानी।

03:51Jet Ski Stunt: मौत को खुला चैलेंज! उफनती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स, फिर जो हुआ…
02:22Periods Awareness: पीरियड में कभी ज्यादा तो कभी कम खून क्यों आता है?
12:15गजब का जश्न! विदेश में भारत जैसी दिवाली, सिंगापुर की सजावट देख रह जाएंगे हैरान
12:25TV Industry Shock: BP Singh की मौत से टूटा CID परिवार, अंतिम संस्कार में कौन-कौन पहुंचा
05:48Anant Ambani Speech at Jio Listing: अनंत अंबानी ने ऐसा क्या कहा कि मुकेश अंबानी की आंखें हुईं नम?
Anant Ambani Speech at Jio Listing: अनंत अंबानी ने ऐसा क्या कहा कि मुकेश अंबानी की आंखें हुईं नम?
03:47तबाही का मंजर! Cyclone Arnab के बीच समुद्र की विशाल लहरें सड़कों पर पहुंचीं, VIDEO वायरल
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
06:33MLC Election: बैलेट पेपर के चुनाव में कांग्रेस को 0 सीट, सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर डबल अटैक
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान! जल्द मिलेंगे पुतिन और जेलेंस्की?
Read more