Bulandshahr Murder: सुसाइड की झूठी कहानी फेल! पत्नी-देवर गिरफ्तार,अफेयर-प्रॉपर्टी का क्या है चक्कर?

Published : Sep 03, 2026, 11:05 AM IST
bulandshahr murder case wife devar kajal umesh property affair murder up news

सार

Bulandshahr Murder Case में आत्महत्या समझी जा रही 35 वर्षीय सुमित की मौत हत्या निकली। पोस्टमार्टम में गला घोंटने की बात सामने आई। पुलिस ने पत्नी काजल और देवर उमेश को गिरफ्तार किया, अफेयर-प्रॉपर्टी एंगल की जांच जारी है।

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने रिश्तों को फिर तार-तार कर दिया है। जिस मामले को शुरुआत में फांसी लगाकर की गई खुदकुशी माना जा रहा था, वह दरअसल एक सोची-समझी हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक, मृतक सुमित की पत्नी और उसके देवर के बीच अवैध संबंध थे। दोनों ने मिलकर न सिर्फ अपने प्यार के रास्ते से सुमित को हटाया, बल्कि उसकी जमीन-जायदाद हड़पने के चक्कर में इस खौफनाक कदम को अंजाम दे डाला।

31 अगस्त की घटना: फंदे से लटका मिला था 35 साल के सुमित का शव

यह पूरी घटना बुलंदशहर के कोतवाली देहात इलाके के खेतलपुर भैंसोली गांव की है। बीते 31 अगस्त को डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि गांव के 35 वर्षीय सुमित ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया गया और शुरुआती पंचनामा करके सीधे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उस वक्त तक परिवार और गांव वाले इसे खुदकुशी का ही मामला मान रहे थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बिगाड़ दिया पूरा खेल, आत्महत्या नहीं हुई थी हत्या

मामले में असली मोड़ तब आया जब डॉक्टरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस के हाथ लगी। रिपोर्ट में साफ हो गया कि सुमित की मौत फंदे पर लटकने से नहीं, बल्कि सांस रुकने यानी गला घोंटने की वजह से हुई थी। मौत का कारण सामने आते ही पुलिस का माथा ठनका। अधिकारियों ने तुरंत आत्महत्या के केस को हत्या की जांच में बदला। अलग-अलग टीमें बनाई गईं और घर के लोगों समेत आसपास के लोगों के बयान अलग से दर्ज किए जाने लगे।

देवर संग प्यार और प्रॉपर्टी की हवस: ऐसे रची गई कत्ल की साजिश

जब पुलिस ने मामले में बारीकी से छानबीन शुरू की, तो 30 साल की पत्नी काजल और उसके 30 वर्षीय देवर उमेश का नाम सामने आया। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से अफेयर चल रहा था। जांच में पता चला कि दोनों अपने इस रिश्ते को बिना किसी रुकावट के जारी रखना चाहते थे और सुमित के नाम दर्ज प्रॉपर्टी पर भी कब्जा जमाने की फिराक में थे। बस इसी लालच और साजिश के तहत दोनों ने सुमित को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला।

घर में अकेले पाकर घोंटा गला, फिर सुसाइड का रूप देने को लटकाया शव

31 अगस्त को जब घर पर कोई और सदस्य मौजूद नहीं था, तो काजल और उमेश ने सुमित को घेर लिया। दोनों ने मिलकर सुमित का गला घोंट दिया। जब सुमित की सांसें थम गईं, तो वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को घर के अंदर ही फंदे से लटका दिया। इसके बाद पूरे परिवार और गांव में यह शोर मचा दिया गया कि सुमित ने खुदकुशी कर ली है।

कॉल रिकॉर्डिंग ने खोली पोल: पुलिस के सामने आरोपियों ने कबूला गुनाह

पुलिस को जब परिस्थितियों पर शक हुआ तो उन्होंने सर्विलांस और तकनीकी सबूतों का सहारा लिया। दोनों के फोन की कॉल रिकॉर्डिंग खंगाली गईं, जिनसे काजल और उमेश के बीच की मिलीभगत और साजिश के पुख्ता सबूत हाथ लग गए। इसके बाद जब पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आपको बता दें कि सुमित और काजल की शादी को करीब तीन साल हुए थे और उनका दो साल का एक मासूम बच्चा भी है।

सिटी SP अभिषेक प्रताप का बयान: अदालत में पेश किए जाएंगे पुख्ता सबूत

मामले की पुष्टि करते हुए बुलंदशहर के सिटी एसपी अभिषेक प्रताप ने बताया, "31 अगस्त को खेतलपुर भैंसोली गांव से सुसाइड की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब हत्या की बात साफ हुई, तो जांच के लिए टीमें लगाई गईं। पुलिस ने आरोपी पत्नी और मृतक के साले/देवर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके बीच प्रेम संबंध और संपत्ति हड़पने की नीयत ही हत्या की मुख्य वजह बनी। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nepal Flood Survivors: नेपाल बाढ़ के बाद महिलाओं की बदहाल जिंदगी, पानी, टॉयलेट और पीरियड्स का संकट
Kali Nand Giri: पहले पुरुष, फिर जेंडर चेंज! जलती चिता से मांस खाने का VIDEO, लेडी अघोरी के कारनामे!