बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेगूसराय दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। सीएम के हेलिकॉप्टर के लैंड होने से कुछ ही पल पहले, एक सांड़ हेलीपैड में घुस आया और पुलिसवालों को दौड़ाने लगा। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपनी 'समृद्धि यात्रा' के तहत बेगूसराय पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। यहां सीएम के हेलिकॉप्टर के लैंड होने से कुछ पल पहले एक सांड़ हेलीपैड में घुस आया, जिससे पुलिसवाले भी हैरान रह गए।
26
नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर लैंडिंग से पहले हुआ बवाल
सीएम नीतीश कुमार के बेगूसराय पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही एक सांड़ हेलीपैड में घुस आया। उसने वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को दौड़ाना शुरू कर दिया। सांड़ से डरकर जान बचाने के लिए भागते पुलिसवालों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
36
हेलीपैड में घुसा सांड़
सांड़ ने मौके पर मौजूद कई पुलिसवालों को दौड़ाया। एक पुलिस अधिकारी ने तो उससे बचने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़कर अपनी जान बचाई। कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। आखिर में सीएम नीतीश कुमार के आने से पहले सांड़ को हेलीपैड से भगा दिया गया।
46
समृद्धि यात्रा के लिए पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
इस घटना के बाद सीएम नीतीश कुमार इसी हेलीपैड पर उतरे और 'समृद्धि यात्रा' के लिए आगे बढ़े। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बिहार के लोगों के लिए लगातार काम कर रही है और केंद्र सरकार भी सहयोग दे रही है।
56
राज्य में कानून-व्यवस्था अच्छी है
सीएम नीतीश ने कहा कि 2005 में एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के आने से पहले के दौर की तुलना में अब हालात काफी अलग हैं।
66
सभा से उठीं महिलाओं के व्यवहार से सीएम नाखुश
अपने भाषण के दौरान सीएम ने देखा कि कुछ महिलाएं सभा से उठकर जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को वहीं रुकने के लिए कहा। सीएम ने अपील की, 'आप लोग कहां जा रही हैं? अगर लोग ऐसे ही जाते रहेंगे तो क्या हम बोलना बंद कर दें? कृपया बैठकर शांति से सुनें।'
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।