Funny Viral Video: कुर्बानी से बचने भागा सांड, सीधे पहुंच गया हेयर सैलून, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

Published : May 29, 2026, 11:34 AM IST
Funny Viral Video: कुर्बानी से बचने भागा सांड, सीधे पहुंच गया हेयर सैलून, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

सार

Istanbul में भागा हुआ सांड आखिर बार्बर शॉप में कैसे घुस गया? सैलून के अंदर सांड घुसने के बाद वहां क्या हालात बन गए? वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स किस तरह के मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं? क्या इस घटना में किसी को चोट आई और बाद में सांड का क्या हुआ?

Internet Viral Clip: तुर्की की राजधानी इस्तांबुल से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां ईद पर कुर्बानी के लिए लाया गया एक सांड अपने मालिक से छूटकर भाग निकला और हंगामा मचा दिया। यह सांड भागते-भागते सीधे एक हेयर सैलून (बार्बर शॉप) में जा घुसा, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सैलून में मचा हड़कंप

यह वीडियो मारियो नौफल नाम के एक एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में दिखता है कि एक सांड गली में दौड़ता हुआ आता है और अचानक एक बार्बर शॉप का शीशा तोड़कर अंदर घुस जाता है। इसके बाद दुकान के अंदर लगे CCTV की फुटेज दिखाई देती है, जिसमें सांड बुरी तरह घबराया हुआ इधर-उधर भाग रहा है। दुकान में बाल कटवाने आए ग्राहक और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए कुर्सियों से उठकर भागते नजर आ रहे हैं। कुछ ही सेकंड में दुकान का नजारा किसी जंग के मैदान जैसा हो जाता है।

वीडियो शेयर करते हुए मारियो ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'भाई ने कैलेंडर में ईद देखी और बोला 'आज नहीं', और डिनर बनने के बजाय नया हेयरकट कराने का फैसला किया।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सांड पास की गली से भागकर आया था। इस घटना में एक-दो लोगों को मामूली चोटें भी आईं। बाद में सांड को पकड़ लिया गया।

'वो तो हेयरकट के लिए आया था'

यह वीडियो अब तक 4 लाख 30 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उसे गलत मत समझो, वह तो बस एक अच्छा सा हेयरकट चाहता था।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब सांड ने दुकान में लोगों को कैंची के सामने बैठे देखा, तो उसे लगा कि वे भी उसकी तरह असहाय हैं और वह उन्हें बचाने आया था।

वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यह सांड नहीं, गाय है। एक यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा कि शायद इसीलिए इस शहर का नाम 'इस्ताम-बुल' पड़ा। कुछ लोगों ने बंगाल के उस भैंसे को भी याद किया, जो ईद की कुर्बानी से बचने के लिए ट्रंप जैसा हेयरकट करवाकर वायरल हो गया था। लोगों ने कहा कि शायद यह सांड भी वैसा ही कुछ करने आया हो।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

India Nepal Relations: भारत फिर बना नेपाल का सबसे बड़ा सहारा, 2015 भूकंप के जख्म को भरेगा
बीच सड़क पत्नी ने पति को घसीट-घसीटकर पीटा, छतरपुर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल