बरेली में घर के बाहर लगे लाल निशान से खौफ में लोग, देखते ही सब डर जाते

Published : Jan 14, 2026, 06:45 PM IST

Bulldozer Action in Bareilly : उत्तर प्रदेश के बरेली में सड़क चौड़ीकरण के लिए 350 से ज्यादा घरों-दुकानों पर निशान लगाए गए हैं। नगर निगम बिना मुआवजा दिए इन संपत्तियों को तोड़ेगा, जिससे निवासियों में भय और दहशत का माहौल है।

PREV
15

बरेली के लोगों में खौफ 

सोचिए कोई जिस घर में 50 साल रहे और अचानक से उसका आशियाना तोड़ दिया जा तो सोचिए उसके दिल पर क्या बीतेगी। उत्तर प्रदेश के बरेली में कुछ ऐसा ही खौफ लोगों के मन में बैठै हुआ है। क्योंकि बरेली नगर निगम ने शहर के करीब 350 मकानों और दुकानों को तोड़ने के लिए उन पर लाल निशान लगा दिए हैं।

25

घर भी टूटेगा और मुआवजा भी नहीं 

दरअसल, बरेली में मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत महादेव सेतु से डेलापीर तक सड़क को दोनों तरफ 31-31 फीट चौड़ा किया जाना है। जिसके बीच में जो भी मकान या घर आ रहे हैं उनको तोड़ दिया जाएगा। चाहे वह मकान किसी के भी क्यों ना हो।

35

कोई मुआवजा भी नहीं मिलेगा

बरेली नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि जिस किसी के मकान को तोड़ा जाएगा, उनको इसका कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा। जिन मकानों या दुकानों पर यह लाल निशान लगा हुआ है उसे देखकर लोग डर जाते हैं। वह यही सोचते हैं कि पता नहीं कब उनकी दुकान या जिंदगी भर रोजी रोटी देने वाली दुकान गिरा दी जाएगी।

45

दहशत में सैंकड़ों लोग…नींद तक उड़ी

जिन 300 संपत्तियों पर यह निशान लगे हैं वह दहशत में हैं। उनकी नींद उड़ी हुई है। वह ना तो चैन से सो पा रहे है और ना ही खाना खा पा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने बिना जानकारी दिए गलत तरीके से निशान लगाए हैं।

55

पूरा इलाका मलबे का ढेर बन जाएगा

कोतवाली और प्रेमनगर क्षेत्र के लोगों को डर है कि जब बुलडोजर चला, तो पूरा इलाका मलबे का ढेर बन जाएगा। उनका आरोप है कि नगर निगम की गलत मार्किंग की वजह से सैंकड़ों लोग सड़क पर आ जाएंगे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories