
India Bypoll Results 2026: देश के 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना में शुरुआती रुझान तेजी से बदलते सियासी समीकरण दिखा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुजरात, नगालैंड और त्रिपुरा की एक-एक सीट जीतकर मजबूत शुरुआत की है। गुजरात की उमरेठ सीट पर भाजपा उम्मीदवार हर्षद परमार ने कांग्रेस के भृगुराजसिंह चौहान को पीछे छोड़ते हुए निर्णायक बढ़त हासिल की। महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम एवं अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बारामती सीट से आगे चल रही हैं।
महाराष्ट्र की राहुरी सीट पर भाजपा उम्मीदवार अक्षय कार्डिले ने भारी बढ़त के साथ लगभग जीत सुनिश्चित कर ली है। 50,000 से अधिक वोटों की बढ़त ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया है। मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाना शुरू कर दिया। यह सीट पूर्व विधायक के निधन के बाद खाली हुई थी, और पार्टी ने उनके बेटे को मैदान में उतारा था। बारामती सीट पर भी सस्पेंस बना हुआ है, जहां NCP उम्मीदवार सुनेत्रा पवार आगे चल रही हैं। यह मुकाबला अजित पवार के प्रभाव क्षेत्र में बेहद अहम माना जा रहा है।
कर्नाटक की दोनों सीटों पर शुरुआत में भाजपा आगे थी, लेकिन दावणगेरे साउथ सीट पर कांग्रेस ने मजबूत वापसी करते हुए बढ़त हासिल कर ली है। उमेश मेटी की जगह चुनाव लड़ रहे समरथ मल्लिकार्जुन अब भाजपा उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं। बागलकोट सीट पर भी कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है, जिससे राज्य में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।
नगालैंड की कोरिडांग सीट पर भाजपा उम्मीदवार दाओचियर आई. इमचेन और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर जाहर चक्रवर्ती ने जीत दर्ज कर ली है। इन नतीजों ने पूर्वोत्तर में भाजपा की पकड़ को और मजबूत कर दिया है, जबकि कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
हालांकि कई सीटों पर नतीजे साफ हो चुके हैं, लेकिन बारामती और कर्नाटक की कुछ सीटों पर अभी भी मुकाबला बेहद करीबी है। उपचुनावों के ये रुझान आने वाले राजनीतिक समीकरणों की दिशा तय कर सकते हैं, जहां हर राउंड की गिनती के साथ सस्पेंस और बढ़ता जा रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।