'कार, 5 लाख कैश और फिर 50 लाख का लोन', CA गुंजन राठौड़ ने सुनाई शादी के बाद धोखे की दर्दनाक कहानी

Published : Aug 01, 2026, 09:50 AM IST
ca gunjan rathod dowry harassment

सार

CA गुंजन राठौड़ ने अपने पति पर दहेज, घरेलू हिंसा और वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पति ने UK जाने के बहाने उनके नाम पर 50 लाख का लोन लेकर ठगी की। गुंजन अब न्याय के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं।

मुंबई: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) गुंजन राठौड़ ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में हुए एक बड़े धोखे का खुलासा किया है। उन्होंने अपने पति और उसके परिवार पर दहेज की मांग, वित्तीय धोखाधड़ी और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना ने एक बार फिर शादी के नाम पर होने वाले फ्रॉड पर बहस छेड़ दी है। 26 साल की उम्र में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर गुंजन की मुलाकात एक मैट्रिमोनी वेबसाइट के जरिए एक लड़के से हुई, जो खुद भी चार्टर्ड अकाउंटेंट था। प्रोफेशन और फैमिली बैकग्राउंड को देखते हुए यह रिश्ता सही लगा और दोनों परिवारों ने शादी के लिए हामी भर दी।

शादी से पहले ही शुरू हो गई दहेज की मांग

गुंजन ने आरोप लगाया है कि शादी से एक महीने पहले लड़के वालों ने एक कार, 5 लाख रुपये कैश और रिश्तेदारों के लिए चांदी के सिक्कों की मांग की। गुंजन के परिवार ने कार और कैश देने से इनकार कर दिया, लेकिन कुछ तोहफे देकर शादी को आगे बढ़ाया गया।

एजुकेशन लोन के बहाने लाखों की ठगी

शादी के बाद दोनों ने ब्रिटेन की लिवरपूल यूनिवर्सिटी में हायर एजुकेशन के लिए अप्लाई किया। आरोप है कि इस दौरान पति ने यह कहकर कि उसके परिवार से कोई आर्थिक मदद नहीं मिलेगी, गुंजन को झांसे में लिया। उसने गुंजन के नाम पर 50 लाख रुपये का एजुकेशन लोन लिया और वीजा प्रक्रिया के लिए उसकी मां से 13 लाख रुपये भी ले लिए।

विदेश जाने से पहले दिया बड़ा झटका

गुंजन ने बताया कि यूके जाने से कुछ दिन पहले उनका पति अचानक गायब हो गया। जब वह वापस आया, तो उसने अपने पासपोर्ट का वीजा वाला पन्ना फाड़ दिया था। गुंजन का आरोप है कि बाद में पता चला कि उसके पति का यूके जाने का कोई इरादा ही नहीं था और उसका प्लान लोन के सारे पैसे अपने पास रखने का था।

आर्थिक धोखाधड़ी से लेकर मारपीट तक

गुंजन के आरोपों के मुताबिक, जब उन्होंने इस धोखे पर सवाल उठाया तो उनके साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना शुरू हो गई। सवाल पूछने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी और उन्हें धमकाया जाता था। जब हालात बहुत ज्यादा बिगड़ गए, तो उन्होंने घर छोड़ दिया और पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पति को गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई।

न्याय के लिए लड़ाई जारी

गुंजन का कहना है कि पिछले दो सालों में उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से बहुत नुकसान हुआ है, लेकिन उनका करियर और आत्मविश्वास ही अब उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वह अपनी जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं और न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखे हुए हैं।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बलहारा के घर मातम! 23 वर्षीय पत्नी ने किया सुसाइड, उठे कई सवाल!
PM मोदी को दी गईं गालियां, FIR भी हुई...फिर अचानक ऐसा क्या कह दिया कि बदल गया पूरा माहौल? VIDEO