Bangalore Spa Harassment: बेंगलुरु के एक होटल के स्पा में कनाडाई महिला ने थेरेपिस्ट पर गलत हरकत करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। विधानसभा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि होटल मैनेजमेंट ने आरोपों से इनकार किया है।
कनाडाई महिला ने बेंगलुरु स्पा में बदसलूकी का आरोप लगाया
कनाडाई महिला ने बेंगलुरु के एक स्पा में थेरेपिस्ट पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
24
विधानसभा पुलिस स्टेशन में स्पा में उत्पीड़न का मामला दर्ज
महिला ने बेंगलुरु के विधानसभा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि एक मशहूर होटल के स्पा में मसाज के दौरान उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ। शिकायत के मुताबिक, जब महिला कपड़े बदल रही थी, तब थेरेपिस्ट ने दरवाजा खोल दिया। महिला का आरोप है कि होटल मैनेजमेंट ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और 10,000 में से 7,000 रुपये वापस कर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की।
34
होटल मैनेजमेंट ने आरोपों को नकारा, पुलिस की जांच जारी
महिला का कहना है कि होटल मैनेजमेंट ने पैसे वापस कर मामला दबाने की कोशिश की, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। वहीं, होटल मैनेजमेंट ने आरोपों से इनकार करते हुए इसे पैसे ऐंठने की कोशिश बताया है। पुलिस सभी के बयान दर्ज कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
44
पुलिस की जांच जारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला एक म्यूजिक इवेंट के लिए बेंगलुरु आई थी, लेकिन शिकायत दर्ज कराने के बाद उसने अपना प्रोग्राम कैंसिल कर दिया और शहर से चली गई। अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।