दिल्ली विधानसभा में घुसपैठ करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार… कार बरामद, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज

Published : Apr 06, 2026, 05:57 PM IST
Car Breaks Through Delhi Assembly Gate Three Accused Arrested by Police

सार

Delhi Assembly Car Incident: दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 को तोड़कर अंदर घुसी कार मामले में पुलिस ने ड्राइवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यूपी के पीलीभीत में रजिस्टर्ड कार से विधानसभा परिसर में घुसपैठ ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

देश की राजधानी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार अचानक विधानसभा के गेट को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। यह घटना बेहद संवेदनशील इलाके में हुई, जहां आमतौर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। कार के अंदर घुसते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और पूरे परिसर में हलचल मच गई। अब इस मामले में पुलिस ने ड्राइवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

विधानसभा का गेट तोड़कर अंदर घुसी कार

यह घटना दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 पर हुई। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार अचानक गेट को तोड़ते हुए विधानसभा परिसर में घुस गई। कार के अंदर आने के बाद एक व्यक्ति बाहर निकला और वहां एक गुलदस्ता रखकर चला गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।

 

 

यह भी पढ़ें: देवर-भाभी के अवैध संबंध ने रचा खूनी खेल, अपने ही पति को... हैरान कर देगा बांदा का ये मामला!

ड्राइवर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार के ड्राइवर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को कार के साथ दिल्ली के रूप नगर इलाके से पकड़ा गया। कार चला रहे आरोपी की पहचान सरबजीत के रूप में हुई है। बरामद कार उसी के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है।

यूपी के पीलीभीत में रजिस्टर्ड है कार

जांच में पता चला है कि यह कार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में रजिस्टर्ड है। कार का नंबर UP-26 AZ 8090 बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर विधानसभा में इस तरह घुसने के पीछे उनका मकसद क्या था।

मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी घटना की जानकारी ली और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मामले की जांच में लोकल पुलिस यूनिट, स्पेशल सेल और अन्य केंद्रीय एजेंसियां भी शामिल हैं।

घटना के समय CRPF के जवान थे तैनात

बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त VIP गेट पर Central Reserve Police Force के जवान तैनात थे। हालांकि कार से रखे गए गुलदस्ते में किसी तरह का विस्फोटक नहीं मिला। इसके बावजूद राजधानी के सबसे संवेदनशील इलाकों में से एक विधानसभा परिसर में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

गृहमंत्री अमित शाह ने ली जानकारी

घटना के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहने दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता से फोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी ली। स्पीकर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की असली वजह जल्द सामने आ सकती है।

AAP ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना को लेकर Aam Aadmi Party के विधायक Sanjeev Jha ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा जैसी हाई-सिक्योरिटी जगह में इस तरह कार का घुस जाना गंभीर सुरक्षा चूक है। अगर विधानसभा सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं।

यह भी पढ़ें: साधु बनकर सुर्खियों में आए IIT बाबा अब शादीशुदा, जानिए कौन हैं उनकी पत्नी

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

क्या राघव चड्डा बनेंगे पंजाब के CM, पहले से बना रखा है सुपर प्लान?
दिल्ली विधानसभा : बैरियर तोड़कर घुसी कार, चंद सेकेंड में नकाबपोश ने कर दिया खेल