
मध्य प्रदेश का बताया जा रहा सीसीटीवी एक परिवार हवन कर रहा था, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। देखते ही देखते धार्मिक अनुष्ठान अफरा-तफरी में बदल गया। CCTV फुटेज में लोग जान बचाने के लिए भागते, लड़खड़ाते और गिरते दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हवन का धुआं पास के पेड़ पर बने छत्ते तक पहुंचा, जिससे मधुमक्खियां भड़क गईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। कोई इसे कर्मों का भोग कह कर मजाक उड़ा रहा है तो कोई प्राकृतिक आपदा बता रहा है।