छठ पूजा की सबसे डरावनी तस्वीर: मासूम बच्चों सड़क पर लिटाकर ऊपर से निकलती हैं महिलाएं

Published : Nov 15, 2026, 06:59 PM IST
chhath puja tradition

सार

पटना से लेकर दिल्ली और देशभर में महापर्व छठ का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दौरान कई जगह खासकर झारखंड और बंगाल में पूजा के दौरान अनोखी परंपरा देखने को मिलती है, जहां व्रती महिलाएं जमीन पर लेटे बच्चों को लांघकर आगे बढ़ती हैं। आइए जानते हैं क्या इसके पीछे की वजह…

छठ महापर्व में कई ऐसी परंपराएं देखने को मिलती हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसी ही एक अनोखी परंपरा है, जिसमें छठ व्रती महिलाएं जमीन पर लेटे बच्चों को लांघकर आगे बढ़ती हैं। तस्वीर में भी कुछ ऐसा ही दृश्य दिखाई दे रहा है। इस रस्म के पीछे बच्चों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना जुड़ी हुई है।

बच्चों को लांघकर आशीर्वाद देती हैं व्रती महिलाएं

  • यह परंपरा झारखंड के धनबाद जिले के निछानी छठ घाट पर खास तौर पर देखने को मिलती है। यहां उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद जब छठ व्रती महिलाएं घाट से घर लौटती हैं, तो रास्ते में छोटे बच्चों को जमीन पर लिटा दिया जाता है। इसके बाद व्रती महिलाएं इन बच्चों को लांघकर आगे बढ़ती हैं।
  • स्थानीय मान्यता है कि छठ का कठिन निर्जला व्रत करने वाली महिलाओं के आशीर्वाद से बच्चों को छठी मैया की कृपा मिलती है। इससे बच्चों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना पूरी होती है।

50 साल से ज्यादा पुरानी है परंपरा

धनबाद के निछानी छठ घाट पर यह रस्म करीब 50 साल से भी ज्यादा समय से निभाई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती आ रही है। छठ के मौके पर माता-पिता अपने बच्चों को इस रस्म में शामिल करते हैं और व्रती महिलाओं से आशीर्वाद दिलवाते हैं।

छठी मैया से बच्चों की खुशहाली की कामना

  • छठ पूजा में सूर्य देव के साथ छठी मैया की भी पूजा की जाती है। इस दौरान महिलाएं परिवार की सुख-शांति और बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कठिन व्रत रखती हैं। करीब 36 घंटे तक निर्जला उपवास करने के बाद चौथे दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाता है।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि बच्चों को लांघने की यह रस्म हर जगह नहीं होती। यह कुछ क्षेत्रों में प्रचलित स्थानीय लोक परंपरा है और इससे जुड़ी मान्यता धार्मिक आस्था पर आधारित है, इसका कोई चिकित्सकीय प्रमाण नहीं है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Lucknow Crime: कुरान पढ़ाने के बहाने क्या करता था मौलाना? खुलासे से मचा हड़कंप
'देश को बदनाम करके सत्ता नहीं मिलेगी!' राहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा हमला