
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिले के प्रवास के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बैकुंठपुर स्थित प्रसिद्ध झुमका पर्यटन स्थल में निर्मित ओपन थिएटर का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने झुमका जलाशय का भ्रमण किया और वहां विकसित की गई पर्यटन सुविधाओं का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने झुमका जलाशय में शिकारा पर सवार होकर नौका विहार किया। चारों ओर फैली हरियाली, शांत जलराशि और कमल के फूलों से सजा यह रमणीय स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने बोटिंग, वाटर स्पोर्ट्स और अन्य विकसित पर्यटन गतिविधियों की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं की सराहना की। झुमका जलाशय अब एक प्रमुख पिकनिक स्पॉट के रूप में तेजी से उभर रहा है।
मुख्यमंत्री ने लगभग 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया। 500 दर्शकों की बैठक क्षमता वाला यह ओपन थिएटर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय आयोजनों के लिए नया केंद्र बनेगा। इससे क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि झुमका जलाशय केवल कोरिया जिले की पहचान नहीं है, बल्कि यह पूरे छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल किया जा सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही स्थानीय युवाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े, संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।