Chhattisgarh News: CM विष्णु देव साय की किसानों को बड़ी सौगात, होली से पहले मिलेगी 10 हजार करोड़ धान अंतर राशि ट्रांसफर

Published : Feb 27, 2026, 04:08 PM IST
Vishnu Deo Sai krishak unnati yojana

सार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक धान अंतर राशि ट्रांसफर करने की घोषणा की। राज्य सरकार 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है और 25 लाख से अधिक किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं। किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना पूरा हो सकता है। आज उनके निवास कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसानों ने सौजन्य मुलाकात की। किसानों ने कृषक उन्नति योजना के तहत धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि होली से पहले खातों में ट्रांसफर करने की घोषणा पर आभार जताया। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री को धान से तौलकर उनका अभिनंदन किया।

कृषक उन्नति योजना: होली से पहले 10 हजार करोड़ रुपए का भुगतान

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि राज्य सरकार धान के अंतर की लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित करेगी। 28 फरवरी को बिलासपुर जिले से इस राशि का ट्रांसफर शुरू किया जाएगा। पूरे प्रदेश के विकासखंडों में इसे उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस फैसले से लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान हितैषी नीतियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हमेशा किसानों की चिंता करते हैं और उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसानों की उन्नति ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा

मुख्यमंत्री ने बताया कि अटल जी के समय किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना लागू की गई थी, जिससे किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण मिलने लगा। पहले किसानों को महाजनों से ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेना पड़ता था, जिससे वे आर्थिक शोषण का शिकार होते थे। अब किसानों को ब्याज मुक्त पूंजी की सुविधा भी मिल रही है, जिससे खेती को बढ़ावा मिल रहा है।

प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से बढ़ा सिंचाई रकबा

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा रहा है। इससे प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है और किसानों की उत्पादकता में सुधार हो रहा है।

धान खरीदी में रिकॉर्ड: 21 क्विंटल प्रति एकड़ और 3100 रुपए प्रति क्विंटल

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जो देश में सबसे अधिक है। इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। यह किसानों की मेहनत और सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

किसानों के हित में सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार आगे भी किसानों के हित में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर सहित प्रदेश भर से आए किसान उपस्थित रहे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP में रजिस्ट्री नियम में बड़ा बदलाव! मकान-दुकान खरीदने वाले तुरंत जान लें नई व्यवस्था
जैसलमेर के आसमान में ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर की उड़ान: प्रेसिडेंट मुर्मू का रोमांचक अनुभव और 5 हाइलाइट्स