GST RELIEF UPDATE: बेवरेज इंडस्ट्री को मिलेगी राहत? चिराग पासवान ने GST पर दिया बड़ा संकेत!

Published : Nov 20, 2026, 03:16 PM IST
GST Relief Update

सार

चिराग पासवान ने अर्थव्यवस्था पर राहुल गांधी के बयान को भ्रामक बताया। उन्होंने विदेशी मंचों पर देश की छवि बिगाड़ने की आलोचना की। साथ ही बेवरेज सेक्टर हेतु GST श्रेणियों और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की बात कही।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राहुल गांधी के भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर दिए गए बयान पर तीखा पलटवार किया है। दिल्ली में नेशनल बेवरेज कॉन्क्लेव 2026 के दौरान चिराग ने कहा कि बिना किसी ठोस सबूत के भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर भ्रामक नैरेटिव फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दुनिया भारत और भारतीय नेतृत्व की तारीफ कर रही है, तब देश के नेता प्रतिपक्ष विदेशी मंचों पर भारत की छवि खराब करने वाले बयान क्यों देते हैं? चिराग ने विदेशी हस्तियों के भारतीय राजनीति में टिप्पणी करने और विपक्ष द्वारा उन्हें मंच देने पर भी सवाल उठाए। वहीं, बेवरेज इंडस्ट्री को लेकर उन्होंने GST में और कैटेगरी बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने सत्तू, मखाना और सी-बकथॉर्न जैसे भारतीय उत्पादों को ग्लोबल पहचान दिलाने की संभावनाओं पर भी बात की।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Maharashtra Crime: पति के अफेयर का शक, 13 लाख की सुपारी देकर एयर होस्टेस की हत्या! 200 CCTV ने खोले राज
Yogi Adityanath Mother Death: कौन थीं योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी? जानिए जीवन-परिवार की पूरी कहानी