
दिल्ली में छात्र आंदोलन और CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) से जुड़े चार नाम इन दिनों चर्चा में हैं। अभिजीत दीपके, नेहा बोरा, सौरव दास और आशुतोष रांका की पहचान सिर्फ उनके आंदोलन से नहीं, बल्कि उनकी पढ़ाई और करियर से भी है। कोई इंजीनियरिंग और विदेश में उच्च शिक्षा हासिल कर चुका है, तो कोई पत्रकारिता से जुड़ा रहा है और कोई JNU में PhD कर रहा है। ऐसे में सवाल है कि चारों में सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा कौन है?
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, औरंगाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और 2018 में ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से भी उच्च शिक्षा हासिल की।
नेहा बोरा ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। फिलहाल वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स में PhD की पढ़ाई कर रही हैं।
सौरव दास की पहचान खोजी पत्रकार और RTI कार्यकर्ता के रूप में रही है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता और जनसंचार में BA की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्र पत्रकारिता की और सरकारी कामकाज, पारदर्शिता तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग की।
आशुतोष रांका ने IIT कानपुर से मैटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग में BTech किया। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की। वह लंदन में मैकिन्जी एंड कंपनी में मैनेजमेंट कंसल्टेंट के रूप में भी काम कर चुके हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।