CJP vs BJP: फॉरेन फंडिंग विवाद में नया ट्विस्ट, कॉकरोचों के पलटवार से BJP चारों खाने चित!

Published : Nov 06, 2026, 12:18 PM IST

CJP Foreign Funding: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की विदेशी फंडिंग के आरोपों पर आशुतोष रांका ने BJP को घेरा। पूछा- फंडिंग की जानकारी थी तो जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मीटिंग क्यों कर रहे थे?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं पर बीजेपी की ओर से लगाए गए विदेशी फंडिंग के आरोपों के बाद अब पार्टी ने पलटवार किया है। CJP के रणनीतिकार आशुतोष रांका ने बीजेपी के आरोपों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अगर पार्टी को विदेशों से फंडिंग मिल रही थी, तो बीजेपी के नेता उनके साथ बैठकें क्यों कर रहे थे? उन्होंने सवाल किया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उनके साथ बैठकर चाय क्यों पी रहे थे? CJP के इन सवालों के बाद विदेशी फंडिंग का मुद्दा और गरमा गया है। पार्टी के पलटवार से बीजेपी के आरोपों पर भी सवाल उठने लगे हैं।

CJP Foreign Funding: आशुतोष रांका ने बीजेपी से पूछे तीखे सवाल
विदेशी फंडिंग को लेकर बीजेपी के आरोपों पर CJP नेता आशुतोष रांका ने जवाब दिया है। उन्होंने बीजेपी नेताओं के साथ हुई बैठकों का जिक्र करते हुए पार्टी से सवाल किया कि अगर CJP को विदेशों से फंडिंग मिल रही थी, तो बीजेपी के नेता उनके संपर्क में क्यों थे?

रांका ने पूछा कि बीजेपी नेता जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह CJP नेताओं के साथ बैठक क्यों कर रहे थे? इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर पार्टी की गतिविधियों पर बीजेपी को आपत्ति थी और विदेशी फंडिंग को लेकर उसके पास जानकारी थी, तो उसके नेता CJP के साथ बैठकर चाय क्यों पी रहे थे? CJP नेता के इन सवालों को बीजेपी के आरोपों पर सीधे पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है। रांका के बयान के बाद अब इस पूरे मामले में राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

Jitendra Singh का CJP पर विदेशी फंडिंग का आरोप
दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने CJP और उसके प्रमुख नेताओं पर विदेशी फंडिंग को लेकर गंभीर आरोप लगाए। बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों के पास CJP संस्थापक अभिजीत दिपके और रणनीतिकार आशुतोष रांका के विदेशी फाइनेंसरों से संबंधों के ठोस सबूत मौजूद हैं।

जितेंद्र सिंह के मुताबिक, CJP को अनधिकृत स्रोतों, भारत विरोधी NGOs और देश के भीतर तथा बाहर सक्रिय संगठनों से फंडिंग मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी फंड से चलने वाले NGOs, डीप स्टेट से जुड़े लोग और भारत विरोधी ताकतें मिलकर देश के खिलाफ नैरेटिव तैयार कर रही हैं।

Abhijeet Dipke को अमेरिका और आशुतोष रांका को पाकिस्तान से फंडिंग का दावा
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने आरोपों में CJP के दोनों प्रमुख चेहरों का नाम भी लिया। उनके मुताबिक, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को अमेरिका में मौजूद डोनर्स से फंड मिल रहा है। वहीं, पार्टी के रणनीतिकार आशुतोष रांका को पाकिस्तानी राजनेताओं से पैसे मिलने का दावा किया गया।

बीजेपी ने इन कथित विदेशी संबंधों को भारत में अशांति फैलाने और देश के खिलाफ माहौल तैयार करने की कोशिश से जोड़ा है। हालांकि, ये सभी बीजेपी और केंद्रीय मंत्री की ओर से लगाए गए आरोप हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

03:48CCTV Viral Video: शांति के लिए हवन कर रहा था परिवार, अचानक ऐसा क्या हुआ कि मच गई भगदड़?
03:35Mukti Bhawan: मौत के इंतजार की ऐसी कहानी, जो आपको अंदर तक झकझोर देगी!
04:25France Protest: फ्रांस की सड़कों पर फिर संग्राम, आगजनी-आंसू गैस से मचा हड़कंप! Macron Under Pressure
11:24Food Safety Warning: महाराष्ट्र FDA का SHOCKING खुलासा, मिठाई-तेल-मसाला खरीदने से पहले सावधान!
09:13Sanjay Singh ने खतरनाक आंकड़ों से दिखा दी Congress को उसकी औकात! Punjab Chunav 2027
Sachin Tendulkar: भाजी-भात और घी के साथ सचिन का देसी अंदाज, Watch Video
03:25US Midterm Election: चूर-चूर हो गया ट्रंप का गुरूर! भयंकर हार के बाद राष्ट्रपति का पहला बड़ा बयान
10:17Indian Army Diwali: LoC पर नौशेरा के जवानों ने कैसे मनाई दिवाली? देखें देशवासियों को दिया क्या खास संदेश?
06:18संसद पर डेमोक्रेट्स का कब्जा-अब क्या करेंगे ट्रंप? US Politics में आने वाला है तूफान!
Read more