'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे', जंतर-मंतर पर CJP का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

Published : Jun 20, 2026, 06:32 PM IST
CJP Leader Abhijeet Dipke

सार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है। पुलिस की अनुमति न मिलने के बावजूद प्रदर्शन रात भर जारी रहेगा। सरकार से बातचीत की पेशकश भी ठुकरा दी गई है।

नई दिल्ली: CJP (सिटीजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस) ने ऐलान किया है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर उनका प्रदर्शन खत्म नहीं होगा। CJP नेता अभिजीत दीपके ने बताया कि सुबह से शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब अगली सुबह तक चलेगा। रात भर प्रदर्शन करने के लिए पुलिस को चिट्ठी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। CJP का फैसला है कि आज शाम 6 बजे से लेकर कल तक दिन-रात का यह प्रदर्शन जारी रहेगा। अभिजीत दीपके ने दिल्ली के DCP को चिट्ठी लिखकर रात में प्रदर्शन जारी रखने की इजाजत मांगी थी। लेकिन दिल्ली पुलिस के इनकार के बाद अब राजधानी में तनाव का माहौल बन गया है।

पुलिस की सख्त हिदायत

पुलिस ने सख्त निर्देश दिए हैं कि इजाजत का समय खत्म होते ही प्रदर्शनकारी जगह खाली कर दें। लेकिन पुलिस की इस रोक को नजरअंदाज करते हुए अभिजीत दीपके ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी हालत में धरना स्थल न छोड़ें। प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़े हैं कि पुलिस इजाजत दे या न दे, वे रात में भी जंतर-मंतर पर अपना आंदोलन जारी रखेंगे। इस बीच, सरकार ने कहा कि वह प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन CJP ने इस पेशकश को ठुकरा दिया। दीपके ने साफ किया कि सरकार से बातचीत तभी होगी, जब मंत्री इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने यह भी अपील की है कि प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण होना चाहिए।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

नागपुर का छात्र, अबू धाबी का सेंटर! राहुल गांधी के दावों के बाद NTA का जवाब, रिकॉर्ड्स ने बताई अलग कहानी
महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: परभणी हनुमान मंदिर में भक्तों पर गिरी छत, 6 लोगों की मौत