
गांधी जयंती पर मुंबई के शिवाजी पार्क में शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन अब खत्म हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जुटे प्रदर्शनकारियों के बीच CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुंबई पुलिस के रवैये को लेकर खास संदेश दिया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने मुंबई पुलिस को ‘थैंक यू’ कहा।
CJP ने 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में ‘जेल भरो आंदोलन’ का ऐलान किया था। पुलिस ने पहले प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी, जिसके बावजूद संगठन के समर्थक वहां पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर शिवाजी पार्क और दादर इलाके में पुलिस की तैनाती और बैरिकेडिंग की गई थी।
प्रदर्शन समाप्त होने के बाद दीपके ने मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया। इससे पहले भी उन्होंने मुंबई पुलिस को लेकर कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि पुलिस स्थिति को संभालेगी। यानी दिन की शुरुआत अनुमति को लेकर विवाद से हुई, लेकिन कार्यक्रम खत्म होने पर दीपके का पुलिस के लिए धन्यवाद देना चर्चा में आ गया। CJP के प्रदर्शन को कुछ फिल्मी हस्तियों का समर्थन भी मिला। नसीरुद्दीन शाह प्रदर्शन स्थल पर दीपके से मिले। शबाना आजमी और विशाल ददलानी समेत अन्य कलाकारों ने भी CJP के आंदोलन के समर्थन में अपनी बात रखी।
Thank you, Mumbai Police, for your cooperation today. Salute to all the police personnel who were on duty! Jai Hind🇮🇳
Delhi Police, seekh lo kuch Mumbai Police se. 🙂
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 2, 2026
यह भी पढ़ें: Azam Khan Sister House: खाली पड़ा है 5 हजार वर्गफीट का बंगला, अब नगर निगम करने जा रहा बड़ा काम
प्रदर्शन से पहले दीपके के मरीन ड्राइव पर पुलिस के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर भी विवाद हुआ। दीपके की टीम ने उन्हें थाने ले जाने का दावा किया था, जबकि मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिए जाने से इनकार किया। पुलिस के मुताबिक वह वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत कर रहे थे।
CJP ने मुंबई के प्रदर्शन को अपने आंदोलन के अगले चरण की शुरुआत बताया है। दीपके के मुताबिक, अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो अक्टूबर के अंत में दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने दूसरे शहरों में कार्यक्रम करने की बात भी कही है।
यह भी पढ़ें: अजय राय की जगह आराधना मिश्रा, पंजाब में परगट सिंह; कांग्रेस ने क्यों बदली टीम?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।