
Abhijit Dipke CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा है कि तिरंगा फहराने के लिए उन्हें जेल जाना पड़े, तो वह इसके लिए तैयार हैं। दिल्ली और मुंबई में पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले उन्होंने दिल्ली पुलिस पर हिरासत में लिए जाने की आशंका जताई। CJP ने अपने जेल में बंद नेताओं आशुतोष रंका और सौरव दास के समर्थन में प्रदर्शन का आह्वान किया है।
CJP founder Abhijeet Dipke claims police are keeping him under surveillance and fears possible detention tonight or Friday morning ahead of the outfit’s planned national flag protest at Connaught Place. https://t.co/kLcgbL301Q
— qpzm news (@qpzmnews) October 16, 2026
CJP ने मुंबई के आजाद मैदान में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन का आह्वान किया है। एक अधिकारी के अनुसार, आजाद मैदान निर्धारित प्रदर्शन स्थल होने के कारण मुंबई पुलिस ने इसकी अनुमति दे दी है।
आशुतोष रंका और सौरव दास को बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर में कथित तौर पर अनधिकृत प्रवेश करने और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाले नारे लगाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। दोनों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। CJP का ताजा प्रदर्शन इन्हीं नेताओं के समर्थन में भी आयोजित किया जा रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।