
Uttarakhand Monsoon Preparation: उत्तराखंड में मॉनसून के दौरान संभावित भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से निपटने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी 13 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन, चार धाम यात्रा और विकास कार्यों को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारी बारिश, बाढ़ या भूस्खलन जैसी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए क्विक रिस्पॉन्स टीमें हर समय तैयार रखने को कहा गया है।
बारिश के दौरान पहाड़ी इलाकों में सड़कें बंद होने की आशंका को देखते हुए सीएम धामी ने अधिकारियों को पर्याप्त मशीनरी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। खास तौर पर JCB और अन्य जरूरी उपकरणों को संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास तैयार रखने को कहा गया, ताकि सड़क बंद होने पर जल्द से जल्द यातायात बहाल किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने को कहा। साथ ही शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पहले से इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि मॉनसून के दौरान बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करना होगा।
मॉनसून के दौरान सड़क संपर्क टूटने की स्थिति में दूरदराज के इलाकों में लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए खाद्यान्न, दवाइयों और अन्य जरूरी सामान का पर्याप्त स्टॉक पहले से रखने को कहा गया है। सरकार का फोकस किसी भी आपात स्थिति में लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाने पर है।
बैठक में चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यात्रा को सुचारू बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। मॉनसून के दौरान मौसम खराब होने की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क रहने पर जोर दिया गया।
सीएम धामी ने जिलों में चल रही विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने जिला योजना के तहत होने वाले कार्यों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारियों से विकास परियोजनाओं का नियमित निरीक्षण करने और काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।