सीएम मोहन यादव ने स्वर्गीय नानाजी देशमुख के ग्राम विकास मॉडल को किया याद

Published : Feb 25, 2026, 09:16 PM IST
Mohan yadav

सार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने नानाजी देशमुख की 16वीं पुण्यतिथि पर उन्हें सामाजिक परिवर्तन का महान साधक बताया। चित्रकूट से वर्चुअल संबोधन में उन्होंने ग्राम विकास, स्वावलंबन और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने की बात कही।

भोपाल। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के महान साधक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन ग्राम विकास, शिक्षा और स्वावलंबन के लिए समर्पित कर दिया। उनका मानना था कि भारत की असली ताकत गांवों में बसती है। जब गांव मजबूत होंगे, तभी देश मजबूत बनेगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव नानाजी देशमुख की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर चित्रकूट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम को भोपाल विधानसभा से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। नानाजी देशमुख की 16वीं पुण्यतिथि 27 फरवरी को मनाई जाएगी।

चित्रकूट: तपोस्थली और कर्मस्थली का गौरव

मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट भगवान श्रीराम की तपोस्थली होने के साथ-साथ नानाजी देशमुख की कर्मस्थली भी है। यहीं से उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचार को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

एकात्म मानववाद के सपने को साकार करने का प्रयास

दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को मूर्त रूप देने के लिए 1991 में चित्रकूट में चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। इसका उद्देश्य ग्रामीण विकास और स्वावलंबन को बढ़ावा देना था। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार नानाजी देशमुख की शिक्षाओं के अनुरूप समाज और देश को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

ग्रामीण विकास और समाज सशक्तिकरण में योगदान

दीनदयाल शोध संस्थान ग्रामीण विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, कृषि, स्वावलंबन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। राज्य सरकार विरासत और विकास को साथ लेकर गांवों को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

चित्रकूट में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सांसद गणेश सिंह, विश्वविद्यालय के कुलगुरू आलोक दुबे, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, विषय विशेषज्ञ और शोधार्थी भी उपस्थित रहे।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chhattisgarh Green Hydrogen Mission: किसानों की आय, ऊर्जा सुरक्षा और उद्योगों के लिए नई पहल
‘4 लोगों ने बटुकों संग किया कुकर्म’ के आरोप के बीच अविमुक्तेश्वरानंद और आशुतोष महाराज आमने-सामने