
Yogi Adityanath के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान दिया गया बयान अब राजनीतिक चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अब मस्जिदों से लाउडस्पीकर की आवाज नहीं आती और सड़कों पर नमाज या इफ्तारी नहीं होती, इसे उन्होंने अपनी सरकार की सख्त प्रशासनिक नीति का परिणाम बताया।