'10 मिनट में पहुंच जाऊंगा', महिला के मैसेज पर वायरल हो गया Amit Shah का जवाब

Share this Video

पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मिया जारी है। इस चुनावी दौर में पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक बीजेपी के तमाम बड़े नेता रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। एक के बाद एक रैलियां के बीच एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने पर देरी होना लाजमी है। दरअसल अमित शाह की एक पश्चिम बंगाल में रैली थी जिसमें उन्हें पहुंचने में देरी हो गई। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसपर कमेंट्स की बाढ़ आ गई, इसी पोस्ट पर एक महिला ने कमेंट कर लिखा- 'जल्दी आ जाईए आमित जी..खड़े हैं हम लोग रोड शो के लिए गर्मी में बहुत देर से'। अमित शाह ने जैसे ही ये मैसेज देखा उन्होंने तुरंत रिप्लाई देते हुए लिखा कि-'देरी के लिए क्षमा करें, मैं 10 मिनट में वहाँ पहुँच जाऊँगा'।…बता दें कि ये रोड शो पश्चिम बंगाल के बारासात में हुआ था...जहां उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ पहुंची थी और लोगों में पूर उत्साह था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video