एयरपोर्ट पर चाय की लेटेस्ट कीमत पर नहीं होगा यकीन, यूजर्स ने कहा- क्रेडिट गोज टू राघव चड्ढा

Published : Feb 11, 2026, 01:29 PM IST

सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट का 'उड़ान यात्री कैफे' वायरल हो रहा है। एक कपल ने वीडियो बनाकर चेक किया कि वहां चाय कितने की मिलती है। इस वीडियो पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने रिएक्ट किया है।

PREV
16
उड़ान यात्री कैफे

एयरपोर्ट पर कुछ भी खाना-पीना आसान नहीं होता। एक चाय पीने के लिए भी सोचना पड़ता था। लेकिन अब समय बदल गया है। आप बहुत कम कीमत पर चाय और समोसे का मजा ले सकते हैं। एयरपोर्ट पर 'उड़ान यात्री कैफे' में सस्ता खाना मिलता है।

26
सत्र में बहस करते राघव चड्ढा

एयरपोर्ट पर सस्ते खाने का श्रेय AAP सांसद राघव चड्ढा को जाता है। उन्होंने संसद में महंगे खाने का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद सरकार ने यात्रियों के लिए 'उड़ान यात्री कैफे' शुरू किया।

36
वीडियो हुआ वायरल

IIT बॉम्बे के पूर्व छात्र पीयूष त्रिपाठी ने अपनी पत्नी के साथ इस कैफे का वीडियो शेयर किया। जब उन्होंने पूछा कि यह किसकी वजह से संभव हुआ, तो उनकी पत्नी ने राघव चड्ढा का नाम लिया और उन्हें हैंडसम भी कहा।

46
कितनी है कीमत?

कैप्शन में उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर समोसा वाकई 20 रुपये और चाय 10 रुपये में मिल रही है। उन्होंने लिखा कि 'उड़ान यात्री कैफे' इस टेस्ट में पास हो गया है। पहले एयरपोर्ट पर एक चाय 200-300 रुपये की मिलती थी।

56
परिणीति-राघव का रिएक्शन

यह वीडियो वायरल होने पर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने भी रिएक्ट किया। राघव ने लिखा, 'उम्मीद है आपको समोसा पसंद आया होगा।' वहीं, पति को हैंडसम कहे जाने पर परिणीति ने लिखा, 'मैं पूरी तरह सहमत हूं।'

66
सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

लोगों ने उड़ान यात्री कैफे की खूब तारीफ की है। उन्होंने इसे संभव बनाने के लिए राघव चड्ढा को धन्यवाद दिया है। लोगों ने कहा कि आप ही हैं जिन्होंने हमारी समस्या पर बात की, आपके काम से हमें राहत मिली है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories