Cyclone Akvan Update: लैंडफॉल के बीच बदला मौसम का मिजाज, ओडिशा में भारी बारिश, इन राज्यों में भी अलर्ट

Published : Nov 20, 2026, 10:39 AM IST
cyclone akvan landfall odisha live update gopalpur heavy rainfall wind speed alert

सार

Cyclone Akvan Landfall: चक्रवात अकवान ने ओडिशा तट के पास लैंडफॉल शुरू कर दिया है। गोपालपुर के करीब तूफान के असर से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 3 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बिहार में भी बारिश का अलर्ट है।

Cyclone Akvan: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'अकवान' (Cyclone Akwan) आखिरकार ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से टकरा गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, शुक्रवार सुबह गोपालपुर के पास इस तूफान का लैंडफॉल शुरू हुआ, जो अगले दो से तीन घंटों तक जारी रहेगा। राहत की बात यह है कि तट के करीब आते ही यह 'गंभीर चक्रवाती तूफान' से कमजोर होकर सामान्य 'चक्रवाती तूफान' में बदल गया है, लेकिन इसके बावजूद तटीय इलाकों में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश का दौर जारी है।

Cyclone Akvan Landfall: गोपालपुर के पास शुरू हुई प्रक्रिया

IMD के अनुसार, शुक्रवार सुबह तूफान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा था। सुबह 5:30 बजे यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में गोपालपुर से करीब 110 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित था।

  • सुबह करीब 7:26 बजे तूफान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी गई।
  • यह प्रक्रिया करीब तीन घंटे तक जारी रहने की संभावना जताई गई।
  • हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंके 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Odisha Cyclone Alert: 3 लाख से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

  • चक्रवात के खतरे को देखते हुए ओडिशा प्रशासन ने बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया है।
  • 3 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
  • संवेदनशील इलाकों में 423 बचाव दल तैनात किए गए हैं।
  • लोगों के लिए 9,341 चक्रवात आश्रय स्थल तैयार किए गए हैं।
  • फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की 216 टीमें 18 जिलों में तैनात हैं, जबकि 388 टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

Cyclone Akvan Rainfall: ओडिशा और आंध्र में भारी बारिश

तूफान के असर से दोनों राज्यों के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। ओडिशा के पात्रापुर में 209 मिमी, हिंजिली में 207 मिमी और गोपालपुर में 190 मिमी बारिश हुई। आंध्र प्रदेश के इच्छापुरम में 168.75 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Cyclone Akvan Impact: बिहार में भी बारिश का अलर्ट

चक्रवात का असर बिहार के मौसम पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 20 से 22 नवंबर के बीच कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। 21 नवंबर को भागलपुर और कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्वी बिहार में तेज हवा, आंधी और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

Odisha Cyclone Preparedness: टेलीकॉम नेटवर्क भी मजबूत

चक्रवात के दौरान संचार व्यवस्था बनाए रखने के लिए ओडिशा के 14 जिलों में 70 सेल-ऑन-व्हील्स यूनिट, 197 मोबाइल डीजल जनरेटर और 61 सपोर्ट टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन का जोर बिजली, मोबाइल नेटवर्क और आपातकालीन सेवाएं चालू रखने पर है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Cyclone Akvan LIVE: ओडिशा तट पर चक्रवात का खतरा, लैंडफॉल शुरू; भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
RUSSIA-UKRAINE WAR: शांति समझौते से पहले जेलेंस्की की अमेरिका और यूरोप को दो टूक!