
Data Leak: दुनियाभर के इंटरनेट यूजर्स की चिंता बढ़ाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। दो असुरक्षित ऑनलाइन डेटाबेस में 3.5 अरब से ज्यादा रिकॉर्ड मिले हैं। इनमें ईमेल, यूजरनेम, पासवर्ड, फोन नंबर, राष्ट्रीय पहचान संख्या और निजी दस्तावेज जैसी संवेदनशील जानकारियां शामिल हैं। 'वायर्ड' (WIRED) की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों डेटाबेस का पता अलग-अलग साइबर सुरक्षा शोधकर्ताओं ने लगाया है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि किसी ने इस डेटा को डाउनलोड भी किया था या नहीं।
रिपोर्ट के अनुसार, दोनों डेटाबेस एक-दूसरे से जुड़े नहीं थे और उनमें अलग-अलग तरह की जानकारी मौजूद थी।
शोधकर्ता फाउलर के मुताबिक, लॉगिन से जुड़ी जानकारी इन्फोस्टीलर मैलवेयर के जरिए जुटाई गई हो सकती है। यह मैलवेयर संक्रमित डिवाइस से सेव पासवर्ड, ब्राउजर हिस्ट्री और दूसरी संवेदनशील जानकारी चुरा सकता है।
ध्यान रहे, 3.5 अरब रिकॉर्ड का मतलब इतने अलग-अलग यूजर्स नहीं हैं। इनमें डुप्लिकेट रिकॉर्ड भी हो सकते हैं। यह भी पुष्टि नहीं हुई है कि डेटाबेस बंद होने से पहले किसी ने जानकारी चुराई थी या नहीं। अलग-अलग वेबसाइटों के लिए एक ही पासवर्ड इस्तेमाल करने की आदत छोड़ दें। मजबूत पासवर्ड बनाने के लिए पासवर्ड मैनेजर की मदद लें और हर जरूरी अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर ऑन करें।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।