रिश्तों का सबसे खौफनाक सौदा! 14 करोड़ की डील के लिए मां ने बिजनेसमैन बेटे की दी 12 लाख की सुपारी

Published : Feb 13, 2026, 09:52 AM IST

Arjun Sharma Murder Case: देहरादून में दिनदहाड़े बिज़नेसमैन अर्जुन शर्मा की हत्या ने सबको चौंका दिया। जांच में खुलासा हुआ कि प्रॉपर्टी विवाद में मां समेत 5 लोग साज़िशकर्ता निकले। 14 करोड़ की डील, 12 लाख की सुपारी और रिश्तों की खौफनाक सच्चाई?

PREV
15

Dehradun Businessman Murder Case: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े हुई एक बिज़नेसमैन की हत्या ने पूरे शहर को सन्न कर दिया। लेकिन जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी, वैसे-वैसे इस हत्याकांड की परतें खुलती चली गईं। हत्या की कहानी में सबसे चौंकाने वाला नाम सामने आया-मृतक की अपनी मां।

25

पूरा मामला क्या है?

देहरादून के तिब्बती मार्केट इलाके में बुधवार को अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूटर पर आए दो हमलावरों ने बेहद सटीक तरीके से वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। शुरुआत में यह मामला आम आपराधिक हत्या जैसा लग रहा था, लेकिन उत्तराखंड पुलिस की जांच ने कहानी को पूरी तरह पलट दिया।

35

क्या शूटरों को एनकाउंटर में पकड़ा गया?

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस और आरोपियों के बीच दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ हुई। दोनों शूटरों के पैरों में गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शूटरों की पहचान पौड़ी जिले के देवीखाल निवासी दो भाइयों-राजीव राणा और पंकज राणा के रूप में हुई। उनके पास से दो 315 बोर की पिस्टल, कारतूस और स्कूटर बरामद किया गया।

45

हत्या की साज़िश में मां का नाम कैसे आया?

जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे लंबे समय से चला आ रहा प्रॉपर्टी विवाद था। पुलिस ने मृतक की मां बीना शर्मा, उनके करीबी विनोद उनियाल और डॉ. अजय खन्ना को साज़िश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया।

55

14 करोड़ की डील और 12 लाख की सुपारी

पुलिस के मुताबिक, बीना शर्मा की GMS रोड स्थित प्रॉपर्टी को डॉ. अजय खन्ना ने 14 करोड़ रुपये में खरीदने की डील की थी। इस सौदे के तहत 8 करोड़ रुपये पहले ही विनोद उनियाल के खाते में ट्रांसफर हो चुके थे। लेकिन अर्जुन शर्मा ने इस डील का विरोध किया और कोर्ट से प्रॉपर्टी पर स्टे ले लिया। इसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच तनाव और झगड़े बढ़ते चले गए। आखिरकार, आरोप है कि अर्जुन को रास्ते से हटाने के लिए शूटरों को 12 लाख रुपये की सुपारी दी गई, जिसमें से 3 लाख रुपये पहले ही दे दिए गए थे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories