
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के शांत डोईवाला इलाके में एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने समाज के दोहरे चेहरे को एक बार फिर बेनकाब कर दिया है। एक पढ़ी-लिखी सरकारी शिक्षिका, जो बच्चों का भविष्य संवारती थी, खुद अपने ही घर में एक ऐसे खौफनाक मानसिक चक्रव्यूह में फंस गई जहां से निकलने का उसे सिर्फ एक ही रास्ता सूझा—मौत का रास्ता। देहरादून शहर से महज 20 किलोमीटर दूर डोईवाला में सरकारी टीचर सृष्टि कंधारी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। लेकिन मरने से पहले उन्होंने अपने मोबाइल में एक ऐसा वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर हर देखने वाले की रूह कंपा रहा है।
ये भी पढ़ें… पेपर लीक पर 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ तक जुर्माना...नए इंस्टाग्राम वीडियो में PM मोदी ने क्या कहा?
यह कहानी सिर्फ छह से आठ महीने पुरानी है। पिछले साल नवंबर में सृष्टि कंधारी की शादी बड़े ही अरमानों के साथ सौरभ रतूड़ी से हुई थी। सौरभ खुद एक सरकारी महकमे में कर्मचारी है और सृष्टि भी एक सरकारी टीचर थीं। दोनों का करियर सेट था और ऊपरी तौर पर सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन बंद दरवाजों के पीछे एक भयानक साजिश चल रही थी। सृष्टि की मां द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, शादी के कुछ ही हफ्तों बाद से सृष्टि का जीवन नर्क बना दिया गया था। ससुराल वाले आलीशान जिंदगी और मोटी रकम (दहेज) की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। ताने मारने का सिलसिला इस हद तक बढ़ गया था कि उसे हर वक्त अपशकुनी होने का अहसास कराया जाता था, जिसने अंततः एक हंसती-खेलती युवा महिला को मौत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया।
उत्तराखंड- देहरादून में सरकारी टीचर सृष्टि कंधारी ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली.
सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया जिसमें वह बता रही है- "उसके ससुरालवाले उसे "मनहूस" कहते है. इन लोगों की सोच कभी चेंज नही हो सकती. अब यह सब सहा नही जाता. सॉरी मम्मी, सॉरी गुड़िया, सॉरी… pic.twitter.com/1ZMe7FyX5V— Narendra Pratap (@hindipatrakar) July 31, 2026
बुधवार को जैसे ही पुलिस को डोईवाला के एक घर में महिला द्वारा फांसी लगाने की खबर मिली, प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। डोईवाला की सर्कल ऑफिसर वंदना वर्मा तुरंत पुलिस बल और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस ने सृष्टि की मां की तहरीर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या (Dowry Death) की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी पति सौरभ रतूड़ी, सास परवीना और ननद चारू का नाम सीधे FIR में दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज को मुख्य डिजिटल साक्ष्य के रूप में लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अब देखना यह है कि कानून इन दोषियों को कितनी जल्दी और कितनी सख्त सजा दिला पाता है।
फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही होगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि यह भी याद दिलाती है कि वैवाहिक प्रताड़ना और दहेज से जुड़े आरोप आज भी गंभीर सामाजिक चुनौती बने हुए हैं। ऐसे मामलों में समय रहते शिकायत करना, परिवार और समाज का सहयोग मिलना तथा कानून का प्रभावी हस्तक्षेप कई जिंदगियां बचा सकता है।
महत्वपूर्ण सूचना: अगर आप या आपका कोई जानने वाला किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव, अवसाद या घरेलू प्रताड़ना से गुजर रहा है, तो कृपया तुरंत मदद लें। समाज में आपकी जान बेहद कीमती है।
ये भी पढ़ें… कौन हैं सूरज राज सिंह? 118 दस्तावेज़, 54 मामले... अमेरिका में क्यों फंसे भारतीय मूल के वकील?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।