Dehradun Murder: झगड़े के बाद घर से चला गया था प्लंबर, फिर ऐसा क्या हुआ कि लौटा और कर दिए 3 कत्ल?

Published : Oct 07, 2026, 08:06 AM IST
dehradun triple murder plumber 300 rupees payment dispute elderly couple domestic help

सार

Dehradun Triple Murder में ₹300 के भुगतान को लेकर विवाद के बाद बुजुर्ग दंपत्ति और घरेलू सहायिका की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्लंबर राजकुमार को गिरफ्तार कर पेचकस बरामद किया है। जानिए इस सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर की अब तक की पूरी अपडेट।

Dehradun Triple Murder: देहरादून में हुई इस खौफनाक घटना ने हर किसी को सन् कर दिया है। शहर में एक प्लंबर को महज 300 रुपये के पेमेंट को लेकर हुए झगड़े के दौरान एक बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी घरेलू सहायिका की चाकू और पेचकस से गोदकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में भले ही लूटपाट की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन जैसे-जैसे परतें खुलीं, पता चला कि मामूली सी कहासुनी ने तीन बेकसूर जिंदगियों को लील लिया।

Plumber Murder Case: काम के बाद बिगड़ी बात

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजकुमार पिछले करीब दो साल से 80 वर्षीय केएस कपूर और उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर के घर पर प्लंबिंग का काम करता था। घटना वाले दिन भी वह उनके घर पर कुछ काम करने गया था। काम खत्म होने के बाद जब 300 रुपये के भुगतान को लेकर बात शुरू हुई, तो देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने आपा खो दिया और बुजुर्ग दंपत्ति पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

शोर सुनकर बीच-बचाव करने आई सहायिका को भी नहीं छोड़ा

इस खूनी संघर्ष के दौरान जब पड़ोस में काम कर रही 55 वर्षीय घरेलू सहायिका तिलिया देवी ने घर के अंदर से चीख-पुकार और शोर सुना, तो वह तुरंत मदद के लिए भागीं। मूल रूप से बिहार के दरभंगा की रहने वाली तिलिया देवी जैसे ही अंदर पहुंचीं, बेरहम आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हालांकि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Triple Murder: लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

हमले के बाद इलाके के लोगों ने राजकुमार को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल पेचकस और एक सोने की चेन बरामद की है। सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी को घटना से पहले दंपत्ति के घर की तरफ जाते देखा गया था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। देहरादून के एसएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

₹300 विवाद या लूट? पुलिस खंगाल रही हर एंगल

परिवार की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। शुरुआती जानकारी में वारदात का संबंध लूटपाट से भी जोड़ा जा रहा था। हालांकि अब जांच में 300 रुपये के भुगतान को लेकर हुआ विवाद और उसके बाद की बहस अहम कड़ी मानी जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि विवाद किस तरह हिंसक हुआ और तीन लोगों की जान जाने तक घटनाएं कैसे आगे बढ़ीं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Black Sea Attack: 25 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर यूक्रेनी ड्रोन हमला, समुद्र में मचा हड़कंप
UP Rajya Sabha Elections: यूपी में 10 राज्यसभा सीटों के लिए 12 उम्मीदवार क्यों? वोटिंग से पहले समझें पूरा गणित