
Today Delhi AQI: सोमवार की सुबह जब दिल्ली वालों की आंखें खुलीं, तो आसमान में सूरज नहीं, बल्कि धुएं और धुंध (Smog) की एक मोटी सफेद चादर थी। आंखों में जलन और सांस लेने में हो रही दिक्कत बता रही थी कि दिल्ली की हवा में एक बार फिर 'जहर' घुल चुका है। हालत ये है कि कुछ इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार यानी 'खतरनाक' (Severe) लेवल पर पहुंच गया है। पब्लिक का दम घुट रहा है और नेताओं की जुबानी जंग शुरू हो गई है। आइए जानते हैं दिवाली की अगली सुबह दिल्ली का क्या हाल है और इस पर क्या पॉलिटिक्स हो रही है...
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के डेटा के मुताबिक, दिल्ली के हालात डराने वाले हैं।
ITO: सुबह 4:20 बजे यहां का AQI 406 रिकॉर्ड किया गया। ये 'खतरनाक' कैटेगरी में आता है।
राजीव चौक: रात 1:30 बजे यहां AQI 381 (बेहद खराब) दर्ज हुआ।
साउथ एक्सटेंशन: सुबह 4 बजे AQI 360 (बेहद खराब) रहा।
इंदरलोक समेत कई इलाकों में विजिबिलिटी (देखने की क्षमता) इतनी कम हो गई कि सुबह-सुबह गाड़ियों की हेडलाइट्स जलानी पड़ गईं।
#WATCH | Delhi: Air Quality Index (AQI) in the area around Rajiv Chowk is 381, categorised as 'Very Poor', as per the CPCB (Central Pollution Control Board).
(Visuals shot at 01:30 am) https://t.co/tzaGCskQxk
— ANI (@ANI) November 8, 2026
जैसे ही प्रदूषण बढ़ा, वैसे ही नेताओं के बयान भी आने लगे। RJD के सांसद मनोज झा ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार दोनों को लपेटे में लिया। मनोज झा ने कहा, 'सिर्फ केजरीवाल क्यों? लोग ट्रिपल इंजन की सरकार मांगते थे, तो अब पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह से भी सवाल पूछे जाने चाहिए। सारा ब्लेम (दोष) सिर्फ दिल्ली के मुख्यमंत्री पर क्यों डाला जाए?' उन्होंने कहा कि 'सरकारें पूरे साल कोई ठोस काम नहीं करतीं। अक्टूबर-नवंबर आते ही सबको पराली जलाने का बहाना मिल जाता है।' झा ने तंज कसते हुए कहा कि 'एक-दो महीने बाद जब बारिश होगी, तो सब इस मुद्दे को भूल जाएंगे और अगले साल फिर यही रोना रोएंगे। एक्शन प्लान बनाना सरकार का काम है, विपक्ष का नहीं।'
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी (AAP) चीफ अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोल दिया। कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि प्रदूषण का बहाना बनाकर केजरीवाल के घर से दिवाली और सनातन धर्म को टारगेट करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने दावा किया कि हिंदू त्योहारों के खिलाफ माहौल बनाने के लिए जानबूझकर सेलेब्रिटीज और नेताओं को इस काम में लगाया जाएगा।
खबर है कि केजरीवाल के यहां मीटिंग बुलाई गई है
आज रात से हिंदुओं के त्यौहार दिवाली और सनातन को गाली देने का कैंपेन शुरू किया जायेगा
केजरीवाल के कुछ नेता और पैसे से खरीदे हुए सेलिब्रिटीज सुबह से दिवाली और हिंदुओं के खिलाफ अभियान चलाएंगे
मैं केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि सच आप भी जानते हो दिल्ली और पंजाब में आपके वर्षों से भ्रष्टाचार के कारण पॉल्यूशन है
मैं केजरीवाल से आग्रह करता हूँ कि हिंदुओं और दिवाली के खिलाफ कैंपेन मत चलाना, अपने छुटभैये नेताओं से सनातन को गाली दिलवाने का पाप मत करना
#HappyDiwali
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) November 8, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।