पीलीभीत का सरबजीत दिल्ली विधानसभा में कार लेकर क्यों घुसा? बैरियर तोड़ने वाले तीन गिरफ्तार

Published : Apr 06, 2026, 07:02 PM IST
Delhi Assembly Security Breach Pilibhit Sarabjit Singh Among Three Arrested After Car Breaks VIP Gate Barrier

सार

Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई जब यूपी नंबर की कार बैरियर तोड़कर अंदर घुस गई। पीलीभीत के सरबजीत सिंह समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकने और गुलदस्ता रखने के पीछे की वजह की जांच जारी है।

दिल्ली विधानसभा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक सफेद कार अचानक सुरक्षा बैरियर तोड़ते हुए परिसर के अंदर घुस गई। कार में तीन लोग सवार थे। कार रुकते ही एक व्यक्ति बाहर निकला, उसने स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी और वहीं एक गुलदस्ता रखकर वापस कार में बैठ गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और कुछ ही देर में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा उस व्यक्ति की हो रही है जो कार चला रहा था। पुलिस के मुताबिक वह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले का रहने वाला सरबजीत सिंह है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर उसने दिल्ली विधानसभा जैसे सुरक्षित परिसर में कार क्यों घुसाई।

यह भी पढ़ें: कानपुर में सेक्स रैकेट, 19 होटलों से कनेक्शन और... पुलिस के हत्थे चढ़ा फ़र्ज़ी पत्रकार रोहित वर्मा

पीलीभीत का रहने वाला है आरोपी

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना में इस्तेमाल की गई सफेद टाटा सिएरा कार सरबजीत सिंह के नाम पर रजिस्टर है। वह पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के समय वही कार चला रहा था। दिल्ली पुलिस ने सरबजीत को रूप नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। उसके साथ कार में मौजूद दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

VIP गेट नंबर 2 से अंदर घुसी कार

जानकारी के मुताबिक कार दिल्ली विधानसभा के VIP गेट नंबर-2 से अंदर घुसी थी। यह गेट काफी संवेदनशील माना जाता है और यहां सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल तैनात रहते हैं। इसके बावजूद कार का बैरियर तोड़कर अंदर तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि सरबजीत दिल्ली अपने एक कज़िन को ढूंढने आया था। शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया है कि उसकी मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।

गुलदस्ते और स्याही फेंकने के पीछे क्या मकसद?

घटना के दौरान कार से उतरे व्यक्ति ने विधानसभा परिसर में स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी और एक गुलदस्ता रख दिया। इसके बाद वह तुरंत कार में बैठ गया और तीनों वहां से निकल गए। पुलिस ने गुलदस्ते की जांच कराई, लेकिन उसमें किसी तरह की विस्फोटक या संदिग्ध चीज नहीं मिली। इसके बावजूद जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस पूरी घटना के पीछे असली मकसद क्या था।

सोशल मीडिया पोस्ट भी खंगाल रही पुलिस

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि सरबजीत सिंह सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन से जुड़े पोस्ट करता रहा है। उसके कुछ पुराने पोस्ट बाद में डिलीट किए गए हैं। पुलिस अब यह भी देख रही है कि कहीं इस घटना के पीछे कोई संदेश देने की कोशिश तो नहीं थी।

सुरक्षा चूक की जांच के लिए बनी कमेटी

दिल्ली विधानसभा में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। मामले की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी गठित की गई है। जांच की जिम्मेदारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई है। घटना के बाद देश के गृहमंत्री Amit Shah ने दिल्ली विधानसभा के स्पीकर Vijender Gupta से फोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी ली।

स्पीकर ने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और मामले की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि दिल्ली विधानसभा में कार घुसाने के पीछे उनकी असली मंशा क्या थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा में घुसपैठ करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार… कार बरामद, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कानपुर में सेक्स रैकेट, 19 होटलों से कनेक्शन और... पुलिस के हत्थे चढ़ा फ़र्ज़ी पत्रकार रोहित वर्मा
MP Painful Incident : विधायक के गांव में 3 दोस्तों की मौत, तीनों माता-पिता के इकलौते बेटे थे