CJP के दास और रांका की मुश्किलें और बढ़ीं, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जारी किया समन

Published : Oct 22, 2026, 11:45 AM IST
delhi crime branch cjp saurav das ashutosh ranka summons jantar mantar protest case

सार

CJP के सौरव दास और आशुतोष रंका को Delhi Crime Branch ने Jantar Mantar Protest Case में समन भेजा है। दोनों से दो FIR के सिलसिले में पूछताछ होगी। CJP सदस्य अजिंक्य शिंदे को भी बुलाया गया है। जानिए पूरी खबर।

CJP Leaders Crime Branch Summons: जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए हाई-वोल्टेज हंगामे और विरोध प्रदर्शन के मामले में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तिहाड़ जेल से एक हफ्ते की न्यायिक हिरासत के बाद रिहा होने के तुरंत बाद, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने CJP के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रंका को पूछताछ के लिए समन भेज दिया है। उनके साथ एक अन्य सदस्य अजिंक्य शिंदे को भी बुलाया गया है।

जंतर-मंतर घुसपैठ और तिरंगा फहराने का मामला

  • क्राइम ब्रांच ने यह समन जंतर-मंतर पर बिना अनुमति जबरन घुसने और राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कोशिश से जुड़े दो मामलों में भेजा है।
  • ये दोनों मामले 13 अक्टूबर की घटना से जुड़े हैं, जिन्हें अब आगे की जांच के लिए स्पेशल क्राइम ब्रांच यूनिट को ट्रांसफर कर दिया गया है।
  • एक FIR कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दर्ज है, जिसमें सरकारी आदेश की अवहेलना, हाउस ट्रेसपास और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।
  • दूसरी FIR संसद मार्ग थाने में दर्ज की गई है, जिसमें पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डालने और झड़प के दौरान उन्हें चोट पहुंचाने का जिक्र है।

Delhi Crime Branch Summons: दास और रंका को कब बुलाया?

  • बुधवार को ही एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने पुलिस की हिरासत बढ़ाने की मांग को खारिज करते हुए सौरव दास और आशुतोष रंका को तिहाड़ जेल से रिहा करने का आदेश दिया था।
  • क्राइम ब्रांच ने दास और रंका को गुरुवार को राजौरी गार्डन स्थित अपने कार्यालय में पेश होने को कहा है। यह समन ऐसे समय आया है, जब दोनों सात दिन की न्यायिक हिरासत के बाद बुधवार को तिहाड़ जेल से बाहर आए हैं।
  • अदालत ने दोनों से 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके भरवाए और शांति बनाए रखने का लिखित वचन लिया।
  • नेताओं ने वादा किया है कि जब तक जंतर-मंतर को आधिकारिक तौर पर प्रदर्शन स्थल के रूप में बहाल नहीं किया जाता, वे वहां कोई धरना नहीं देंगे।
  • CJP के ये नेता मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब देखना यह है कि क्राइम ब्रांच की पूछताछ के बाद इस राजनीतिक मामले में क्या नया मोड़ आता है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sonia Gandhi Instagram Entry: पहली पोस्ट में दिखी ‘Belonging’ की झलक, खुलेंगे कौन से राज?
क्या है ताजीर, जिसके तहत मक्का मस्जिद में Kiss करने वाले कपल को मिली सजा-ए-मौत