PM मोदी करेंगे उद्घाटन! दिल्ली से देहरादून सिर्फ ढाई घंटे! खुलने जा रहा नया एक्सप्रेसवे

Published : Apr 08, 2026, 06:30 PM IST
Delhi Dehradun Expressway

सार

Delhi Dehradun Expressway Launch Date: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनकर तैयार है और 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके उद्घाटन कर सकते हैं। इसके शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा। यह एक्सप्रेसवे यूपी के कई जिलों को सीधी कनेक्टिविटी देगा।

दिल्ली से देहरादून जाने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से इंतजार किया जा रहा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 14 अप्रैल, यानी अंबेडकर जयंती के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं।

उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर सहारनपुर में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इस एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर काफी आसान और तेज हो जाएगा।

अब 6 घंटे नहीं, सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेगा देहरादून

अभी अगर कोई व्यक्ति नई दिल्ली से देहरादून जाता है तो आमतौर पर 5 से 6 घंटे का समय लग जाता है। कई बार ट्रैफिक जाम की वजह से यह समय और भी बढ़ जाता है।

इसी परेशानी को कम करने के लिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की योजना बनाई गई थी। करीब चार साल में बनकर तैयार हुआ यह एक्सप्रेसवे अब यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव लेकर आएगा। इसके शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी करीब ढाई घंटे में पूरी की जा सकेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और ईंधन की खपत भी कम होगी।

यह भी पढ़ें: Success Story: ₹6000 से शुरू किया काम, बिहार के दो भाई कचरे से बना रहे स्टाइलिश फर्नीचर, USA-जर्मनी तक एक्सपोर्ट

पिछले महीने मिला कंपलीशन सर्टिफिकेट

जानकारी के मुताबिक इस एक्सप्रेसवे को पिछले महीने ही कंपलीशन सर्टिफिकेट मिल चुका था। हालांकि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय नहीं होने की वजह से उद्घाटन टल गया था। अब 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के सहारनपुर दौरे के दौरान इसका लोकार्पण कराने की योजना बनाई गई है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों को होगा बड़ा फायदा

यह एक्सप्रेसवे भले ही दिल्ली से शुरू होता हो, लेकिन इसका बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। दिल्ली सीमा पार करने के बाद यह एक्सप्रेसवे

  • लोनी
  • बागपत
  • शामली
  • सहारनपुर

से होते हुए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक पहुंचेगा। इससे इन जिलों को दिल्ली से सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे व्यापार और पर्यटन दोनों को फायदा होने की उम्मीद है।

एक्सप्रेसवे पर कितनी होगी स्पीड

इस आधुनिक एक्सप्रेसवे पर वाहनों के लिए अलग-अलग स्पीड लिमिट तय की गई है।

  • कार और हल्के वाहन: 100 किमी प्रति घंटा
  • भारी वाहन: 80 किमी प्रति घंटा
  • दोपहिया वाहन: 60 किमी प्रति घंटा

इससे यात्रा सुरक्षित और नियंत्रित तरीके से हो सकेगी।

12 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनेगा सबसे बड़ा आकर्षण

इस एक्सप्रेसवे की सबसे खास बात इसका 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ग्रीन कॉरिडोर है। यह कॉरिडोर Rajaji Tiger Reserve के ऊपर बनाया गया है। यह एशिया का सबसे बड़ा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर माना जा रहा है। इसकी खासियत यह है कि सड़क को जमीन से काफी ऊंचाई पर बनाया गया है ताकि जंगल और वन्य जीवों पर कम से कम असर पड़े। इस कॉरिडोर के नीचे हाथी, बाघ और हिरण जैसे वन्य जीव आसानी से अपने प्राकृतिक रास्तों पर घूम सकेंगे, जबकि ऊपर से वाहन गुजरेंगे। इसके डिजाइन में यह भी ध्यान रखा गया है कि वाहनों का शोर कम से कम जंगल तक पहुंचे।

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा नया रास्ता

विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद उत्तराखंड में पर्यटन को बड़ा फायदा मिल सकता है। दिल्ली-एनसीआर के लोग अब वीकेंड पर बहुत कम समय में देहरादून या आसपास के पहाड़ी इलाकों तक पहुंच सकेंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश के जिन जिलों से यह एक्सप्रेसवे गुजर रहा है, वहां व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: युद्धविराम के बाद भी खतरा? ईरान में भारतीयों को तुरंत निकलने की सलाह क्यों दी गई?

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

खेमानी की मौत पर मन रहे थे मातम, अब युद्धविराम पर कश्मीरियों का जश्न, देखें तस्वीरें
8 साल तक अमन बनकर संबंध बनाता रहा अली! सच्चाई खुली तो लखनऊ की युवती के उड़ गए होश