टेलीग्राम क्यों बैन? डिजाइन से फीचर्स तक में छिपे राज, कोर्ट ने फैक्ट के साथ बताया खतरनाक सच

Published : Jun 19, 2026, 02:34 PM IST
telegram ban

सार

Telegram ban in India : अब सामने आई Telegram Ban की असली वजह? नीट पेपर के लिए कैसे खतरनाक है टेलीग्राम? NEET पेपर लीक का डर या बड़ी साजिश? कोर्ट के फैसले ने चौंकाया

NEET Paper Controversy : दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के उस फैसले पर मुहर लगा दी, जिसमें NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा से पहले टेलीग्राम को अस्थायी तौर पर ब्लॉक किया गया था। कोर्ट ने साफ कहा कि इस प्लेटफॉर्म का डिजाइन ही ऐसा है कि इस पर गैर-कानूनी चीजें जंगल की आग की तरह फैलती हैं। कोर्ट ने यह भी माना कि परीक्षा में धोखाधड़ी से जुड़े गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए छोटे-मोटे उपाय फेल हो चुके थे।

डिजाइऩ से लेकर फीचर्स तक टेलीग्राम के गलत

टेलीग्राम की मालिक कंपनी Telegram FZ LLC ने इस बैन के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसे जस्टिस तेजस करिया ने खारिज कर दिया। जस्टिस करिया ने कहा कि टेलीग्राम के खास फीचर्स, जैसे कि बड़े-बड़े पब्लिक चैनल, क्लाउड पर डेटा स्टोर करने की सुविधा, बॉट्स का बड़ा जाल, यूजरनेम से अकाउंट चलाना, मिरर चैनल (डुप्लीकेट चैनल) और मैसेज एडिट करने की क्षमता, इसे गलत सूचना फैलाने और धोखाधड़ी के लिए बहुत आसान बना देते हैं।

नीट पेपर के लिए कैसे खतरनाक है टेलीग्राम?

  • कोर्ट ने पाया कि अगर कुछ खास चैनलों को हटा भी दिया जाता है, तो टेलीग्राम की बनावट ऐसी है कि फौरन उसी के डुप्लीकेट चैनल (मिरर चैनल) बन जाते हैं और सब्सक्राइबर्स उन पर चले जाते हैं। इससे गैर-कानूनी गतिविधियां लगभग तुरंत फिर से शुरू हो जाती हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि मैसेज एडिट करने वाले फीचर का गलत इस्तेमाल करके यह झूठा दावा किया जा सकता है कि पेपर परीक्षा से पहले ही लीक हो गया था, जिससे छात्रों और आम लोगों को गुमराह किया जा सकता है।
  • कोर्ट ने माना कि सिर्फ कुछ चैनलों या अकाउंट्स को हटाने जैसे छोटे कदम असरदार साबित नहीं हुए। कोर्ट ने कहा कि सरकार ने यह साबित कर दिया है कि चैनलों, बॉट्स और अकाउंट्स को हटाने की कोशिशें बार-बार नाकाम हुईं। क्योंकि ये अपराधी बैकअप चैनलों के जरिए बार-बार वापस आ जाते थे।

टेलीग्राम ने कोर्ट में दी थी यह दलली?

  • टेलीग्राम ने दलील दी थी कि सरकार के पास सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (Information Technology Act) की धारा 69A के तहत पूरे प्लेटफॉर्म को ब्लॉक करने की शक्ति नहीं है। कोर्ट ने इस दलील को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इस कानून के तहत "सूचना" शब्द का दायरा बहुत बड़ा है और इसमें सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर प्रोग्राम और एप्लिकेशन भी शामिल हैं। इसलिए, जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार के पास पूरे प्लेटफॉर्म तक पहुंच को रोकने का अधिकार है।
  • जस्टिस करिया ने यह भी कहा कि इमरजेंसी में ब्लॉक करने का यह आदेश बिना सोचे-समझे नहीं दिया गया और इसके पीछे पर्याप्त कारण थे. कोर्ट ने कहा कि स्थिति की गंभीरता और पब्लिक ऑर्डर के साथ-साथ परीक्षा की शुचिता को देखते हुए सरकार द्वारा दिए गए कारण काफी थे और धारा 69A और ब्लॉकिंग नियमों के तहत सही थे।

सरकार के इस कदम से क्या लीक नहीं  होगा पेपर?

  • कोर्ट ने केंद्र की इस दलील को भी मान लिया कि लगभग 22 लाख NEET उम्मीदवारों के हितों और दोबारा होने वाली परीक्षा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए तत्काल कार्रवाई जरूरी थी। कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA), गृह मंत्रालय और इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की रिपोर्ट्स का भी जिक्र किया, जिनसे पता चलता है कि बार-बार बातचीत और चैनलों को हटाने के बावजूद टेलीग्राम का दुरुपयोग जारी था।
  • सुप्रीम कोर्ट के 'अनुराधा भसीन' मामले में तय किए गए आनुपातिकता के सिद्धांतों को लागू करते हुए, हाई कोर्ट ने कहा कि 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक और 30 जून तक मैसेज-एडिटिंग फीचर को बंद करना, एक सीमित समय के लिए उठाए गए कदम हैं। ये कदम खासतौर पर 21 जून को होने वाली NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा से जुड़े हैं।
  • कोर्ट ने कहा, "आदेशों के तहत टेलीग्राम पर अस्थायी रोक केवल 22.06.2026 तक लागू है, जबकि मैसेज-एडिटिंग सुविधा को बंद करना 30.06.2026 तक सीमित है. इन उपायों का सीमित समय यह दिखाता है कि वे बहुत सोच-समझकर और केवल तय लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी समय तक के लिए ही हैं."
  • अंत में, कोर्ट ने यह निष्कर्ष निकाला कि सरकार की कार्रवाई आनुपातिकता की सभी शर्तों को पूरा करती है. कोर्ट ने माना कि परीक्षा में धोखाधड़ी को रोकने, पब्लिक ऑर्डर बनाए रखने और परीक्षा प्रक्रिया में विश्वास बनाए रखने के लिए यह अस्थायी रोक "सबसे कम सख्ती वाला ज़रूरी कदम" था. इसके साथ ही रिट याचिका खारिज कर दी गई।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chimpanzee Viral Video: इंसान को रोता देख बेचैन हुआ चिंपैंजी, फिर जो किया उसे देखकर भावुक हो गए लोग
US President Donald Trump के बीच मुलाकात के मायने क्या है? एक्सपर्ट्स की क्या है राय