दिल्ली वाले ध्यान दें! ऐप से ऐसे बुक करें Whisky और Beer, लेकिन ये शर्त भी जान लें!

Published : Oct 28, 2026, 01:57 PM IST
delhi liquor booking online alcohol booking age limit 48 hours dsiidc stores

सार

Delhi Liquor Booking ऐप से दिल्ली में शराब की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है। जानें 25 साल की Age Limit, 48 घंटे में Pickup, शराब खरीदने की सीमा, 208 DSIIDC स्टोर और Home Delivery से जुड़े नियम।

Delhi Liquor Booking App: अब दिल्ली में शराब खरीदने के लिए ठेकों पर लंबी लाइनों में लगने का झंझट खत्म होने वाला है। दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (DSIIDC) ने 'दिल्ली लिकर बुकिंग' (Delhi Liquor Booking) नाम से एक मोबाइल ऐप उतारा है। इसका मकसद दुकानों पर भीड़ कम करना, पेमेंट काउंटर को आसान बनाना और बिलिंग में पूरी पारदर्शिता लाना है। अगर आप भी इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो जानिए इससे जुड़े सभी ज़रूरी नियम और काम करने का तरीका:

Delhi Liquor Booking App: कैसे काम करती है ऑनलाइन बुकिंग?

ब्रांड और साइज चुनें: ऐप डाउनलोड करके आप अपनी पसंद का ब्रांड, बोतल का साइज (पाव, अध्धा या खंबा) और क्वांटिटी सेलेक्ट कर सकते हैं।

  • स्टोर का चुनाव: ऐप में अपनी नजदीकी DSIIDC शराब दुकान चुनें।
  • डिजिटल पेमेंट: ऑनलाइन पेमेंट पूरा होते ही आपकी स्क्रीन पर एक QR Code जनरेट होगा।
  • दुकान से पिकअप: ठेके पर जाकर काउंटर पर यह QR कोड दिखाएं और अपनी बोतलें रिसीव कर लें।

Online Liquor Purchase Age Limit & Rules: उम्र सीमा और शराब की लिमिट

  • उम्र सीमा: इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए यूजर की उम्र कम से कम 25 साल होनी चाहिए।
  • खरीदने की सीमा: आबकारी (Excise) नियमों के मुताबिक एक व्यक्ति अधिकतम 9 लीटर व्हिस्की/स्पिरिट और 18 लीटर बीयर ही बुक कर सकता है।

Delhi Liquor Online Booking Pickup Rules: 48 घंटे में उठाना होगा स्टॉक, नो होम डिलीवरी

  • होम डिलीवरी नहीं: ध्यान रखें कि इस ऐप के जरिए शराब घर नहीं पहुंचेगी। आपको खुद दुकान जाना होगा।
  • 48 घंटे की डेडलाइन: पेमेंट के बाद आपके पास 48 घंटे का समय होगा। इस दौरान पिकअप न करने पर दिक्कत हो सकती है।
  • कैंसिलेशन रूल: पिकअप से पहले ऑर्डर कैंसिल किया जा सकता है। लेकिन एक बार ठेके से शराब रिसीव करने के बाद कोई रिटर्न या रिफंड नहीं मिलेगा।

DSIIDC Liquor Stores Delhi: किन दुकानों पर मिलेगी यह सुविधा?

यह सर्विस फिलहाल सिर्फ DSIIDC द्वारा चलाए जा रहे 208 रिटेल स्टोर्स पर ही चालू हुई है। दिल्ली में कुल 700 से ज्यादा सरकारी शराब दुकानें (जैसे DTTDC, DSCSC, DCCWS) हैं, लेकिन बाकी निगमों के ठेकों पर यह सुविधा अभी नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों के रिस्पॉन्स को देखने के बाद ही इसका विस्तार बाकी दुकानों पर किया जाएगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

दिल्ली-वाराणसी का सफर 3 घंटे कम! मुंबई-बेंगलुरु के लिए भी आ रही Vande Bharat Sleeper
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर कौन-से काम भूलकर न करें? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से