Delhi Metro fight video: दिल्ली मेट्रो के कोच में दो महिलाओं के बीच धक्के से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। वायरल वीडियो में दोनों गुत्थम-गुत्था होती दिखीं, जबकि यात्री तमाशा देखते रहे। घटना का क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मेट्रो में ‘महाभारत’! दो महिलाओं की लड़ाई का वीडियो वायरल
दिल्ली मेट्रो को देश की सबसे आधुनिक और व्यवस्थित पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा माना जाता है। लेकिन पिछले कुछ समय से यह अपनी सुविधाओं से ज्यादा अंदर होने वाले झगड़ों और वायरल वीडियो के कारण चर्चा में है। लगभग हर हफ्ते मेट्रो कोच के अंदर से कोई न कोई क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आ जाता है। अब एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं आपस में इस कदर भिड़ जाती हैं कि पूरा कोच कुछ देर के लिए अखाड़े में बदल जाता है।
25
धक्के से शुरू हुई बात, हाथापाई तक पहुंची
यह वीडियो माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में दावा किया गया है कि घटना दिल्ली मेट्रो की है। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि भीड़भाड़ के दौरान एक महिला को धक्का लग गया। इसी बात पर बहस शुरू हुई। कुछ ही सेकंड में बहस तेज हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
35
फर्श पर पटका, खींचे बाल… वीडियो में क्या दिखा?
वायरल क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं गुत्थम-गुत्था हो जाती हैं। एक महिला दूसरी को पकड़कर नीचे गिरा देती है। वह उसे कोच के फर्श पर लिटा देती है। वहीं नीचे गिरी महिला भी खुद का बचाव करते हुए सामने वाली के बाल खींचती नजर आती है। दोनों के बीच गुस्सा इतना ज्यादा दिखता है कि कुछ पल के लिए लगता है मानो कोई पुराना झगड़ा हो। लेकिन दावा यही है कि विवाद की शुरुआत सिर्फ एक धक्के से हुई थी।
इस पूरे मामले का एक चौंकाने वाला पहलू यह भी है कि आसपास बैठे ज्यादातर यात्री अपनी सीटों पर बैठे तमाशा देखते रहे। किसी ने तुरंत बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। हालांकि कुछ देर बाद एक बुजुर्ग महिला आगे आती हैं। वह दोनों को डांटते हुए अलग करने की कोशिश करती हैं। उनकी हिम्मत की सोशल मीडिया पर कई लोग तारीफ कर रहे हैं।
फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। लेकिन यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि पब्लिक प्लेस पर जिम्मेदार व्यवहार कितना जरूरी है।
55
यहां देखें दिल्ली मेट्रो की लड़ाई का वायरल वीडियो
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।